Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमत धाम में ‘हनुमान चालीसा कलरिंग बुक’ का विमोचन:रश्मि सामंत बोलीं- बच्चों को रचनात्मक तरीके से भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के हनुमत धाम मंदिर में 'हनुमान चालीसा कलरिंग बुक' का विमोचन किया गया। यह पुस्तक भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और रचनात्मकता को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, शिक्षाविद, कलाकार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। पुस्तक की लेखिका रश्मि सामंत हैं, जिन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय छात्र संघ की पहली भारतीय और पहली हिंदीभाषी महिला अध्यक्ष बनकर इतिहास रचा है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को हनुमान चालीसा के आध्यात्मिक संदेश से सरल और रचनात्मक तरीके से जोड़ना है। रंगों और चित्रों के माध्यम से बच्चे धार्मिक मूल्यों को समझने के साथ-साथ अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक क्षमता का भी विकास कर पाएंगे। चित्र पुस्तक को जीवंत और प्रभावशाली बनाते हैं पुस्तक के आकर्षक चित्रों और डिजाइन का कार्य प्रसिद्ध डिजाइनर मानवेंद्र सिंह ने किया है। लखनऊ की प्रतिष्ठित डिजाइन एजेंसी 'ऑड मॉन्क' से जुड़े मानवेंद्र सिंह ने पुस्तक को ऐसा स्वरूप दिया है, जो बच्चों को सहज रूप से अपनी ओर आकर्षित करता है। उनके बनाए चित्र पुस्तक को जीवंत और प्रभावशाली बनाते हैं। समारोह में पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विजय सिन्हा और मोनिका सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल दौर में ऐसी पुस्तकें बच्चों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और कला से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं। हनुमान चालीसा कलरिंग बुक' भक्ति का प्रतीक वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक न केवल देश में, बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय परिवारों के बीच भी लोकप्रिय होगी। उनका मानना था कि संस्कृति और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे नवाचार समय की आवश्यकता हैं। यह 'हनुमान चालीसा कलरिंग बुक' भक्ति, संस्कार और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक सुंदर संगम है, जो बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में 4,800 कर्मियों को योग प्रशिक्षण:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, 22 केंद्रों पर 3 दिवसीय कार्यक्रम
    Next Article
    बांदा में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 68 हजार नकद और तीन बाइकें की बराम, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment