Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 68 हजार नकद और तीन बाइकें की बराम, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

    21 hours ago

    1

    0

    बांदा जनपद की कोतवाली नगर पुलिस ने जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 68,350 रुपये नकद, ताश के 52 पत्ते और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 13 और 14 जून 2026 की मध्य रात्रि को कोतवाली नगर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डिंगवाही गांव में नाले के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की तलाशी ली और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री को जब्त कर लिया। तलाशी में कुल 68,350 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेश कुमार उर्फ महेश पुत्र धनीराम निवासी छावनी, थाना कोतवाली नगर; राजकिशोर पुत्र रामसेवक निवासी करछा, थाना मटौंध; और बैजनाथ पुत्र सुखदेव निवासी डाडीपुरवा महोखर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने तथा अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमत धाम में ‘हनुमान चालीसा कलरिंग बुक’ का विमोचन:रश्मि सामंत बोलीं- बच्चों को रचनात्मक तरीके से भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास
    Next Article
    बदायूं में लूट की वारदातें:पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई, कानून-व्यवस्था पर सवाल, दहशत बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment