Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा में बच्ची का CCTV सामने:नाव से दूसरी नाव पर जाते समय बिगड़ा संतुलन, नारियल पकड़ने की कोशिश में गिरी

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा में डूबी नौ वर्षीय किशोरी शीतल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। शुक्रवार सुबह पुलिस को मिले फुटेज में बच्ची नाव से गंगा में गिरती दिख रही है। गुरुवार शाम से लापता शीतल की तलाश जारी है। गोताखोर और नाविक गंगा में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। गंगा किनारे गोलियां बेचती थी शीतल हापुड़ के ब्रजघाट क्षेत्र के गजरौला थाना अंतर्गत काकाढेर गांव निवासी हेतराम की बेटी शीतल (09) गंगा किनारे श्रद्धालुओं को आटे से बनी गोलियां बेचने का काम करती थी। गुरुवार शाम के बाद से वह लापता हो गई थी। नाव से दूसरी नाव पर जाने का प्रयास पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम शीतल एक नाव पर खड़ी थी और दूसरी नाव पर जाने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। सीसीटीवी फुटेज में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिससे हादसे की तस्वीर साफ हुई है। नारियल पकड़ने की कोशिश में हादसा चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि फुटेज में दिख रहा है कि नाव पर खड़ी बच्ची गंगा में पड़े एक नारियल को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। इसी प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ा और वह नदी में जा गिरी। घटना कुछ ही सेकंड में हो गई। परिजनों की सूचना पर शुरू हुई तलाश किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों ने ब्रजघाट पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घाट क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज मिलने के बाद स्पष्ट हुआ कि बच्ची गंगा में गिर गई थी। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन घटना के बाद से पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। नाविकों की भी मदद ली जा रही है। गंगा के तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कतें आ रही हैं। तीर्थनगरी में शोक का माहौल घटना के बाद ब्रजघाट क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी सर्च ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और नावों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी को राष्ट्रीय सम्मान:संपूर्णता अभियान में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को मिला अवॉर्ड
    Next Article
    रामपुर में सरसों के दाम 5 से 8 हजार पहुंचा:बेहतर पैदावार से किसानों की आय बढ़ी, रकबा 5100 हेक्टेयर हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment