Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में ज्वाइंट डायरेक्टर का शव नाव में मिला:ब्रजघाट पर पुलिस ने CPR देकर बचाने का प्रयास किया, रामपुर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में तैनात थे

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में गंगा के ब्रजघाट पर बुधवार सुबह सरकारी प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में तैनात ज्वाइंट डायरेक्टर का शव नाव में पड़ा मिला। सुबह घाट पर टहलने आए लोगों नाविकों ने नाव में शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। ब्रजघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि पुलिस ने ज्वाइंट डायरेक्टर को सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की। उसके बाद सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उहें मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान अलीगढ़ जिले के बाजरा गांव निवासी बच्चू सिंह के रूप में हुई है। उनकी तैनाती रामपुर जिले के निदेशालय एवं मुद्रणालयवार में थी। पुलिस ने परिवार को दी सूचना पहचान होने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य भी ब्रजघाट पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि बच्चू सिंह निदेशालय एवं मुद्रणालयवार में ज्वाइंट डायरेक्टर थे। उनकी तैनाती रामपुर में थी। वे किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन ब्रजघाट कैसे पहुंचे, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि बच्चू सिंह ब्रजघाट किन परिस्थितियों में पहुंचे और उनकी मौत कैसे हुई। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस की बॉडी 1 मीटर बढ़ाई थी:रोड टैक्स भी बाकी था, एक्सीडेंट के तुरंत बाद मालिक ने जमा किया टैक्स
    Next Article
    पत्नी ने प्रेमी देवर से पति की हत्या कराई:झांसी से बर्थ-डे पार्टी में MP ले गई, लवर से बोली- लौटना नहीं चाहिए, तब गला घोंटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment