Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरिहरन को नौशाद सम्मान से नवाजा गया:लखनऊ में 'रंग-ए-अवध' महफिल में सजी संगीत की शाम

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 'रंग-ए-अवध' महफिल का आयोजन किया गया, जहाँ गायक हरिहरन को नौशाद सम्मान से नवाजा गया।यह कार्यक्रम हुनर क्रिएशन एण्ड क्राफ्ट एसोसिएशन की ओर से एमबी क्लब में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान हरिहरन ने अपनी प्रसिद्ध गज़लों और गीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने प्रशंसकों के अनुरोध पर 'कोई सागर दिल को बहलाता नहीं', 'हर एक जख्म दिल का भर गया यारो' और 'रोजा तू जानेमन' जैसे गीतों के अंश प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर पूरा हॉल देर तक तालियों से गूंजता रहा। लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल आनन्दी सेन और संयोजक जफर नबी ने गायिका अपेक्षा सक्सेना, अलीना भारती, स्नेही और प्रबंधन विशेषज्ञ जगमोहन रावत को शान-ए-अवध सम्मान से सम्मानित किया। स्नेही, अपेक्षा सक्सेना और अलीना भारती ने भी अपनी गायकी से दर्शकों का मन मोह लिया। यह महफिल संगीत, सम्मान और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का संगम रही, जिसने लखनऊ की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'तिल का ताड़' नाटक का मंचन:मुन्नी देवी के निर्देशन में आम आदमी के आवासीय समस्या को दिखाया
    Next Article
    विंध्याचल धाम पहुंचे असम के मुख्यमंत्री ने किया दर्शन-पूजन:हिमंत बोले- राहुल गांधी मानसिक रोगी, कराएं इलाज; असम में 35% बांग्लादेशी घुसपैठिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment