Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्षित मिश्रा हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल परिजनों से मुलाकात की:सीबीसीआईडी जांच की मांग, परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया

    20 hours ago

    1

    0

    बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद अब इस मामले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और न्याय की मांग उठाने पीलीभीत के पूरनपुर स्थित उनके आवास पहुँचा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे इस लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी हर्षित मिश्रा की गुरुवार को बदायूं स्थित प्लांट में एक बैठक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मृतक के पिता सुशील मिश्रा और भाई वैभव मिश्रा ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया है। परिजनों का आरोप है कि हत्याकांड में कंपनी के बड़े अधिकारियों की मिलीभगत है और मुख्य आरोपी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीसीआईडी जांच की मांग की है। कांग्रेस नेताओं के आगमन की सूचना पर प्रशासन अलर्ट पर था। पुलिस ने कई कांग्रेस पदाधिकारियों को एहतियातन नजरबंद कर लिया था। इसके बावजूद, पूर्व विधायक संजय कपूर और पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पुलिस को चकमा देकर पीड़ित परिवार तक पहुँचने में सफल रहा। इस दल में अनूप वर्मा, कुमुद गंगवार, जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार भी शामिल थे। परिजनों से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक संजय कपूर ने योगी सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "एक होनहार अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। पुलिस जिस तरह कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश कर रही है, उससे साफ है कि कहीं न कहीं सच को दबाने का प्रयास हो रहा है। हम इस मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए परिवार के साथ खड़े हैं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी सरकार की मंशा पर महोबा प्रशासन सख्त:गैस एजेंसी के स्टॉक की जांच, होम डिलीवरी सुधारने के आदेश
    Next Article
    झांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत:हाइवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, 6 माह पहले पत्नी की मौत हुई थी, दोस्त घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment