Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सड़क हादसे में युवक की मौत:हाइवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, 6 माह पहले पत्नी की मौत हुई थी, दोस्त घायल

    19 hours ago

    1

    0

    झांसी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह आगरा में काम करता था। शनिवार को बाइक से अपने घर छतरपुर जा रहा था। साथ में एक दोस्त भी था। रास्ते में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उनको झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। दोस्त घायल है। मृतक की पत्नी की भी 6 महीने पहले मौत हो गई थी। हादसा सकरार थाना क्षेत्र में झांसी-मऊरानीपुर हाइवे पर हुआ है। आगरा में काम करता था मृतक का नाम राजाराम (32) पुत्र गणेश अहिरवार था। वह छतरपुर के छिराबल गांव का रहने वाला था। मृतक के भाई राजू ने बताया कि मेरा भाई राजाराम आगरा में राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार को वह बाइक से घर आ रहा था। साथ में उसका दोस्त विकास भी था। देर रात सकरार के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। पुलिस ही उनको लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज आई। यहां पर राजाराम की मौत हो गई। सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने ही हम लोगों को एक्सीडेंट की सूचना दी। तब हम लोग झांसी आए। यहां पहुंचने पर राजाराम का शव मिला। बच्चे अनाथ हो गए राजाराम की मौत के बाद घर में मातम छाया है। राजाराम की पत्नी गीता की 6 माह पहले आग में जलकर मौत हो गई थी। उनके छोटे-छोटे दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 5 साल और छोटा बेटा 3 साल का है। मां के बाद पिता की मौत होने से दोनों बच्चे अनाथ हो गए। सकरार थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार देर रात 1:30 बजे सूचना मिली कि एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए थे। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर राजाराम की मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हर्षित मिश्रा हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल परिजनों से मुलाकात की:सीबीसीआईडी जांच की मांग, परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया
    Next Article
    UPSI एग्जाम के दूसरे दिन 1705 अभ्यर्थी अनुपस्थित:सीतापुर में पहले दिन से कम रही अनुपस्थिति, गहने-जूते उतरवाकर मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment