Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या:खेत में पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया

    1 day ago

    1

    0

    हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजेश (पुत्र दिवारीलाल) के रूप में हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। यह घटना शुक्रवार दोपहर को हुई, जब राजेश ने गांव निवासी गिरिंद सिंह के खेत में एक पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरा। इसके बाद, पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि राजेश कुछ लोगों के कर्ज से परेशान थे, जिसके कारण उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। राजेश अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी एक चार महीने की बच्ची भी है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी पहुंचे सीएम योगी:मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाएंगे; लाभार्थियों को बांटेंगे प्रमाणपत्र
    Next Article
    गोरखपुर में छोटे भाई के हत्यारोपी ने किया सरेंडर:3 दिन फरार रहकर पुलिस को दिया चकमा, सीने में गोली मारी थी; VIDEO सामने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment