Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी पहुंचे सीएम योगी:मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाएंगे; लाभार्थियों को बांटेंगे प्रमाणपत्र

    1 day ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष का उत्सव मनाने काशी पहुंचे। दो दिवसीय दौरे पर आए सीएम का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन मैदान में उतरा, जहां मंत्रियों और विधायकों ने उनका स्वागत किया। सीएम बनारस के चौकाघाट पर प्रधानमंत्री के उत्सव दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे। सीएम प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करने के बाद लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों गिनाएंगे। पीएम स्वनिधि, स्ट्रीट वेंडर, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में सभी मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों की धूम डीएम ने बताया कि कार्यक्रम में ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के अंतर्गत वाराणसी की पारंपरिक पहचान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। लस्सी, तिरंगा बर्फी, लौंगलता और बनारसी पान के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही लकड़ी के खिलौने और गुलाबी मीनाकारी जैसे स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बाल विकास एवं महिला कल्याण, कृषि, उद्यान, पर्यटन, नेडा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, हथकरघा एवं श्रम, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, सेवायोजन, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित कई विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे। ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण, सामान्य ओपीडी, आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए चिकित्सकों की विशेष टीम भी मौजूद रहेगी, जो प्रमाणपत्र जारी करने के साथ उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करेगी। सीएम करेंगे निर्माण कार्यों की समीक्षा मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान सर्किट हाउस में दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना समेत शहर में चल रहे विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके बाद वह बीएचयू में निर्माणाधीन नेशनल एजिंग सेंटर का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री बीएचयू में आयोजित विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में शादी के 12 साल बाद महिला का सुसाइड:3 दिन से बंद था मोबाइल, मायके वाले आए तो कमरे में फंदे पर लटकी मिली
    Next Article
    हरदोई में कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या:खेत में पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment