Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में खरीदी जमीन पर कब्जे की कोशिश:फसल उजाड़ने और जातिसूचक गाली देने का आरोप, 7 पर मुकदमा

    9 hours ago

    1

    0

    हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में 29 साल पुराने ज़मीनी विवाद में होमगार्ड समेत 7 लोगों पर SC/ST एक्ट और आपराधिक धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई विशेष न्यायाधीश (SC/ST एक्ट) के आदेश पर हुई। पीड़ित पातीराम (50) ने आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी हुई ज़मीन पर धोखाधड़ी से दोबारा कब्ज़ा करने की कोशिश की गई, जातिसूचक गालियां दी गईं और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। इस संबंध में गुरुवार 12:20 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पातीराम ने 3 जनवरी 1997 को कामीपुर निवासी अस्कली से ज़मीन संख्या 169 और 174 खरीदी थी। वे तब से इस ज़मीन पर काबिज हैं। पत्नी के इलाज और आर्थिक तंगी के कारण वे समय पर ज़मीन का दाखिल-खारिज नहीं करा पाए थे। अस्कली की मौत के बाद उनके बेटों महफूज़ अली और शफ़ीक़ अली ने पिता का नाम 'आशिक अली' बताकर 8 जनवरी 2024 को यह ज़मीन विजयलक्ष्मी को फर्जी तरीके से बेच दी। इसी दिन होमगार्ड महेश प्रसाद कुशवाहा अपने बेटे युवराज के साथ खेत पर कब्ज़ा करने पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं उन्होंने खेत में लगी मिर्च की फसल उखाड़कर फेंक दी। जब पातीराम ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। पीड़ित का आरोप है कि होमगार्ड महेश प्रसाद के प्रभाव में पुलिस ने 25 अगस्त 2025 को पातीराम के परिवार पर ही झूठा केस दर्ज कर दिया था। आरोपी उनके बच्चों के साथ मारपीट और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत डाक भेजने के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर थाना कासोना में गुरुवार दोपहर 12:20 बजे आरोपियों पर SC/ST एक्ट की धारा 3(2)Va, 3(1)ध और भारतीय दंड संहिता की धारा 34, 323, 504, 506 व 427 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में विवाहिता की मौत:ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप
    Next Article
    डॉ. रेहान उद्दीन की 50वीं पुस्तक का विमोचन:डिप्टी CM बृजेश पाठक ने दी बधाई, 'पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन' नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment