Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. रेहान उद्दीन की 50वीं पुस्तक का विमोचन:डिप्टी CM बृजेश पाठक ने दी बधाई, 'पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन' नाम

    9 hours ago

    1

    0

    सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेहान उद्दीन की लेखकीय यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उनकी 50वीं पुस्तक ‘पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन’ का विमोचन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के लखनऊ स्थित कार्यालय और एसएमजीआई सभागार में किया गया। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव समेत एसएमजीआई परिवार ने डॉ. रेहान उद्दीन को बधाई दी। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और एसएमजीआई के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने डॉ. रेहान उद्दीन के साथ पुस्तक के सह-लेखक प्रोफेसर डॉ. शशि शेखर त्रिपाठी और डायरेक्टर डॉ. उमा शंकर शर्मा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फार्मेसी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में संस्थान की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए लेखकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. विवेक यादव ने कहा कि डॉ. रेहान उद्दीन की 50वीं पुस्तक का प्रकाशन एसएमजीआई परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उनका निरंतर लेखन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और पाठ्यक्रम के अनुरूप अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक क्षेत्र में इस तरह का निरंतर प्रयास विद्यार्थियों के लिए भी लाभकारी है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी डॉ. रेहान उद्दीन और उनके सह-लेखकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। 50वीं पुस्तक का प्रकाशन डॉ. रेहान उद्दीन के लंबे अध्यापन और लेखन सफर के साथ उनकी मेहनत, शैक्षणिक प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण को दर्शाता है। ‘पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन’ पुस्तक डी. फार्मा द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है। इसे बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, लखनऊ के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप लिखा गया है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुस्तक को अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में तैयार किया गया है। पुस्तक में पर्यावरण शिक्षा एवं संरक्षण, प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधन, आपदा जागरूकता और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल और व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक का प्रकाशन रुद्रांश बुक्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली ने किया है। इसके लेखक डॉ. रेहान उद्दीन, प्रोफेसर डॉ. शशि शेखर त्रिपाठी और डायरेक्टर डॉ. उमा शंकर शर्मा हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में खरीदी जमीन पर कब्जे की कोशिश:फसल उजाड़ने और जातिसूचक गाली देने का आरोप, 7 पर मुकदमा
    Next Article
    सीतापुर में उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश:भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, कई इलाकों में भरा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment