Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में पुलिसकर्मी समेत 7 पर दहेज उत्पीड़न का केस:शादी में 25 लाख खर्च के बाद थार की मांग; विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

    7 hours ago

    1

    0

    हरदोई में महिला थाने में एक विवाहिता ने अपने पुलिसकर्मी पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार (12 नवंबर) देर शाम दर्ज मुकदमे में विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी में करीब 25 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में थार गाड़ी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव पूरा बहादुर निवासी राधा पुत्री सत्यपाल सिंह के मुताबिक, उसकी शादी 23 नवंबर 2024 को सवायजपुर थाना क्षेत्र के गांव चकोठीखुर्द निवासी अंकित सिंह पुत्र रविंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब 25 लाख रुपए खर्च किए थे। आरोप है कि शुरुआती चार महीने तक ससुरालीजनों का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन इसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस में चयन नहीं होने पर देने लगे ताने राधा का आरोप है कि पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर उसका चयन नहीं होने के बाद पति अंकित सिंह, ससुर रविंद्र सिंह, सास गुड्डी सिंह, ननद सोनम सिंह, चचिया ससुर जितेंद्र सिंह, चचिया सास रश्मि सिंह और देवर अजीत सिंह उसे ताने देने लगे। उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। विवाहिता के मुताबिक, उसका पति अंकित सिंह वर्तमान में बलरामपुर में पुलिस आरक्षी के पद पर तैनात है। आरोप है कि ड्यूटी के दौरान भी पति उससे ठीक व्यवहार नहीं करता था। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करता था। जेवर छीनकर देवर की शादी में चढ़ावे पर दिया पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसके जेवर भी छीन लिए। बाद में 28 जून 2026 को देवर की शादी में उन्हीं जेवरों को चढ़ावे के रूप में दे दिया गया। इस शादी में विवाहिता और उसके पिता को भी नहीं बुलाया गया। पंचायत में थार गाड़ी की मांग का आरोप राधा के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को सवायजपुर में एक प्रतिष्ठित परिवार के यहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। इसमें पति, ससुर और चचिया ससुर ने अतिरिक्त दहेज में थार गाड़ी की मांग की। आरोप है कि ससुरालीजनों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि विवाहिता की पुलिस विभाग में नौकरी लग जाएगी, इसलिए शादी के समय गाड़ी की मांग नहीं की थी। पिता ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और गाड़ी देने में असमर्थता जताई। इसके बाद पंचायत बेनतीजा समाप्त हो गई। विवाहिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देशभर में लग्जरी कारों से सप्लाई होती थी ड्रग्स:मेफेड्रोन तस्कर रिजवान AC कोच में कानपुर आया, बोला- आ गया हूं गाड़ी भेजो
    Next Article
    बहराइच में मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:25 मुकदमे हैं दर्ज, दाहिने पैर में लगी गोली, कारतूस समेत चोरी के जेवरात बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment