Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देशभर में लग्जरी कारों से सप्लाई होती थी ड्रग्स:मेफेड्रोन तस्कर रिजवान AC कोच में कानपुर आया, बोला- आ गया हूं गाड़ी भेजो

    7 hours ago

    1

    0

    मेफेड्रोन ड्रग की तस्करी करने वाले रिजवान अहमद पर यूपी समेत देश भर के कई राज्यों में ड्रग्स सप्लायई का जिम्मा था। पुलिस को उसके मोबाइल फोन पर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जबकि अधिकतर मैसेज डिलीट मिले हैं। जिन्हें रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके पास से करोड़ों रुपयों की रेंज रोवर, फाच्युर्नर, वर्ना जैसी लग्जरी गाड़ियां मिली है। लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल वह ड्रग्स तस्करी में करता था, जिससे पुलिस गाड़ी न रोके। उरई में मेफेड्रोन फैक्ट्री के भंडाफोड़ होने के बाद रिजवान मुंबई भाग गया था, वह एसी कोच में सवार होकर कानपुर आ रहा था। गोविंदपुरी आउटर के पास ट्रेन पहुंची थी, तभी उसने मोबाइल ऑन कर अपने घरवालों को कॉल की और बोला– कानपुर पहुंच गया हूं… गाड़ी भेजो, जिसके बाद सर्विलांस से मिली लोकेशन के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। तस्करी से बनायी करोड़ों की संपत्ति फजलगंज पुलिस ने मंगलवार की देर रात गोविंदपुरी रेलवे लाइन के किनारे बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा निवासी तस्कर रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 50 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद हुआ था। जांच में पुलिस का पता चला कि 29 अक्तूबर को जालौन के ऐरी रमपुरा गांव में पकड़ी गई ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री से वह सीधे जुड़ा था। इस गिरोह का सरगना मुंबई के खयामुद्दीन उर्फ खय्याम सैयद है जो मुंबई के धारावी में खय्याम के नाम से मशहूर है। धारावी में उसका एक अलग ही रुतबा है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि खुद को खय्याम का ड्राइवर बताने वाला रिजवान ने ड्रग्स तस्करी कर करोड़ों रुपयों की संपत्ति अर्जित की है। उसके पास रेंज रोवर, वर्ना और फाच्युर्नर कार मिली हैं। महाराष्ट्र के नंबर वाली फाच्युर्नर कार का इस्तेमाल वह ड्रग्स की तस्करी करने में करता था। खय्याम पर जल्द घोषित होगा इनाम उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कार से ही ड्रग सप्लायी की थी। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। इसकी भनक उसे लगी तो वह मुंबई भाग गया। उसने मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। पुलिस ने उसका फोन सर्विलांस पर ले रखा था। इसी बीच उसे लगा कि मामला शांत हो गया है तो वह कानपुर पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेन कर उसे धर दबोचा। मोबाइल फोन की जांच से पता चला कि वह मैसेज व काल डिटेल हिस्ट्री डिलीट करता रहता था ताकि कोई सुराग न मिले। हालांकि जांच में उसके खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को खयामुद्दीन की तलाश है। उसके खिलाफ जल्द इनाम घोषित किया जाएगा। बाराबंकी के चाचा को तलाश रही पुलिस रिजवान अहमद के मोबाइल में बाराबंकी का चाचा नाम से एक मोबाइल नंबर सेव है। दो नवंबर को उसके वाट्सएप पर अल्प्राजोलम टेबलेट की विश्लेषण रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में अल्प्राजोलम को ड्रग में 82 प्रतिशत तक प्रयोग करने की जानकारी दी गई थी। इसके साथ नई दिल्ली और गुजरात के ट्रांसपोर्ट कंपनी से मेफेड्रोन में उपयोग होने वाले केमिकल मंगवाने के बिल भी वाट्सएप पर भेजे गए थे। पुलिस ने रिजवान से मिली सूचना पर बाराबंकी और फर्रूखाबाद में भी छापेमारी की लेकिन कुछ नहीं मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा-एक्सप्रेस-वे हादसे में एक परिवार के 4 लोगों की मौत:सौरभ की 9 हड्डियां टूटीं, पत्नी का लीवर फटा; दोनों बच्चों की मौत हेड इंजरी से हुई
    Next Article
    हरदोई में पुलिसकर्मी समेत 7 पर दहेज उत्पीड़न का केस:शादी में 25 लाख खर्च के बाद थार की मांग; विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment