Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में वृद्धा से 12 लाख की ठगी:बेटी-दामाद पर बंधक बनाकर जमीन लिखवाने का आरोप, 350 दिन बाद 5 पर मुकदमा दर्ज

    17 hours ago

    1

    0

    हरदोई में 71 वर्षीय वृद्धा से जमीन और बैंक खाते के जरिए लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हरियावां थाना क्षेत्र के भदेउरा गांव निवासी स्नेहलता मिश्रा ने अपनी बेटी और दामाद समेत पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वृद्धा के मुताबिक, 21 जुलाई 2025 को आंखों के ऑपरेशन के लिए बेटी रंजना और दामाद अशोक कुमार मिश्रा के बुलावे पर वह हरदोई शहर के आलूथोक मोहल्ला पहुंची थीं। आरोप है कि इलाज कराने के बजाय बेटी-दामाद ने उन्हें घर में बंधक बना लिया। स्नेहलता का आरोप है कि बेटी और दामाद ने विजय प्रकाश दीक्षित के साथ मिलकर उनकी 0.6490 हेक्टेयर कृषि भूमि का आधा हिस्सा अवध बिहारी नाम के व्यक्ति को कथित फर्जीवाड़े के जरिए 12 लाख रुपये में बेच दिया। आरोप है कि वृद्धा को यह कहकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए कि अस्पताल में भर्ती कराने से संबंधित कागजात हैं। बाद में इन्हीं दस्तावेजों के जरिए जमीन का बैनामा करा लिया गया। बैंक में खाता खुलवाकर 6.70 लाख निकाले पीड़िता के अनुसार, बैनामे की रकम जमा करने के लिए उनकी जानकारी के बिना इंडियन बैंक में खाता खुलवाया गया। आरोप है कि आरोपियों ने चेकबुक और एटीएम कार्ड भी बनवा लिया। इसके बाद करीब एक महीने के भीतर खाते से 6 लाख 70 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाल ली गई। वृद्धा ने अपने गहने हड़पने का भी आरोप लगाया है। पति और पौत्र वापस ले गए, तब खुला मामला बताया गया कि अगस्त 2025 में वृद्धा के पति और पौत्र उन्हें वापस घर ले गए। इसके बाद जमीन की बिक्री और बैंक खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी सामने आई। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया। अदालत के हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार शाम 4:51 बजे कोतवाली शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बेटी-दामाद समेत 5 पर केस अदालत के आदेश पर पुलिस ने स्नेहलता की बेटी रंजना, दामाद अशोक कुमार मिश्रा और तीन अन्य आरोपियों विजय प्रकाश दीक्षित, अवध बिहारी और करण त्रिवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर बंधक बनाने, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों में जालसाजी समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जमीन के बैनामे, बैंक खाते से हुए लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में चोरी के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली:दुबई के कारोबारी के घर से नकदी, जेवरात और डीवीआर चोरी
    Next Article
    संतकबीरनगर में शराबी पति ने पत्नी-बच्चों को घर से निकाला:फिर खुद को अंदर बंद कर लगाई आग, पुलिस ने ताला तोड़कर बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment