Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में शराबी पति ने पत्नी-बच्चों को घर से निकाला:फिर खुद को अंदर बंद कर लगाई आग, पुलिस ने ताला तोड़कर बचाया

    16 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के परतिया गांव में शुक्रवार रात घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने घर में आग लगा दी। आरोप है कि शराब के नशे में युवक ने पहले पत्नी और मासूम बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद खुद को घर के अंदर बंद कर आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बखिरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ उमाशंकर तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। पुलिस के मुताबिक, गंगाराम खुद को बचाने के लिए घर के अंदर चैनल से चिपका हुआ मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घर में लगी आग को बुझाने की कोशिश शुरू की गई। सिलेंडर को हटाकर टाला बड़ा हादसा घर में आग लगी होने के दौरान पुलिस ने वहां रखा गैस सिलेंडर भी बाहर निकलवाया। सिलेंडर को आग से दूर किए जाने के बाद किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। आग की चपेट में आने से घर में खड़ी एक बाइक और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। समय रहते पुलिस के पहुंचने से घर में मौजूद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शराब के नशे में हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, परतिया गांव निवासी गंगाराम पुत्र गोपाल निषाद ने शराब के नशे में पत्नी के साथ घरेलू विवाद किया था। विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया और बाद में आगजनी कर दी। घटना के बाद पुलिस ने गंगाराम को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगजनी के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में वृद्धा से 12 लाख की ठगी:बेटी-दामाद पर बंधक बनाकर जमीन लिखवाने का आरोप, 350 दिन बाद 5 पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    उमाशंकर सिंह को मुखाग्नि बाद भावुक हुए मंत्री दिनेश सिंह:बोले-‘आज उमाशंकर सचमुच देवता हो गए’; 100 किमी यात्रा में लाखों लोग उमड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment