Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणवी सिंगर के नए गाने पर विवाद:ऑफिशियल ट्रैक पर यूजर्स के कमेंट-'मासूम शर्मा ने रामपाल-राम रहीम को लपेटा'; हैरी बोले-हटाने का प्रेशर

    8 hours ago

    1

    0

    बदमाशी कल्चर वाले गानों के लिए कंट्रोवर्सी में रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर सुर्खियों में हैं। 26 अगस्त को मासूम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ का साढ़े 3 मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। जिसमें पाखंडी बाबाओं और डेरों को निशाने पर लिया है। गाने का ट्रैक जारी होते ही विवाद भी शुरू हो गया। इस गाने के लिरिक्स लिखने वाले हरियाणवी सिंगर-कलाकार हैरी लाठर ने वीडियो जारी कर कहा-हमारे पास फोन आ रहे हैं, गाना डिलीट करने को कहा जा रहा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में हैरी ने कहा-गाना किसी एक बाबा या डेरे को टारगेट करके नहीं लिखा गया। अभी तो सॉन्ग का वीडियो भी आएगा। इससे पहले हैरी लाठर बाबाओं को लेकर गाने गा चुके हैं। उनके ‘सिरसा आले बाबा की चेली’ सॉन्ग पर खूब कंट्रोवर्सी हुई थी। इधर, रिलीज हुए ट्रैक रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स वॉर शुरू हो गया। कुछ सिंगर को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ ट्रोल। एक यूजर ने लिखा- भाई ने रामपाल को भी लपेट दिया, अब मासूम शर्मा की खैर नहीं, रामपाल वाले दिन-रात इसी का नाम लिया करेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- दो-चार रुपए के लिए नाचने वाला मासूम बताएगा कि सही-गलत क्या है। बहादुरगढ़ के यूजर का कमेंट है- मासूम ने राह रहीम, आसाराम, हांसी वाले बाबा, धीरेंद्र शास्त्री से लेकर उस सरकारी शंकराचार्य को भी टारगेट कर दिया। लिरिक्स के जरिए बड़े बाबाओं पर निशाना हैरी लाठर ने सॉन्ग को लेकर कही ये 3 बड़ी बातें महापंचायत में नहीं पहुंचे थे मासूम शर्मा सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट, गानों में गन कल्चर, नशे और स्टेज पर अश्लील डांस के खिलाफ महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर 25 जुलाई महापंचायत हुई थी। इसमें कई हरियाणवी कलाकार, खाप प्रतिनिधि व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आए थे और ऐसे कंटेंट पर रोक लगाने का समर्थन किया था। इसमें सिंगर मासूम शर्मा बीमार होने की बात कहकर नहीं पहुंचे थे। हालांकि वीडियो जारी कर मुहिम का समर्थन किया था। इस महापंचायत के कुछ दिन बाद ही मासूम ने हिमाचल प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम में अपना बैन सॉन्ग एक खटौला जेल के भीतर गाया था। गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में मासूम शर्मा के 19 गाने सरकार ने यू-ट्यूब से हटाए गए थे। सरकार ने कुल 67 गाने हटाए थे, जिनमें सबसे ज्यादा मासूम शर्मा के ही थे। ये खबर भी पढ़ें… सिरसा आला बाबा सॉन्ग पर कॉन्ट्रोवर्सी:हरियाणवी सिंगर हैरी लाठर बोले- किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं; मासूम शर्मा के करीबी हरियाणवी सिंगर हैरी लाठर का नया सॉन्ग सुर्खियों के साथ कॉन्ट्रोवर्सी में भी है। सिरसा आला बाबा टाइटल से जारी सॉन्ग लिरिक्स के कारण चर्चा में है। इसके बोल हैं- "सिरसा आला बाबा सै जो लारा लार चेलियां की।" सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स गाने को लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। पढ़िएं पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृति सेनन के कपड़ों पर दिए बयान से पलटीं कंगना:बोलीं- उन्हें कौन रोक रहा, जो मन करे पहनें; पहले कहा- बिकिनी में राखी क्यों बांधेंगी?
    Next Article
    रक्षाबंधन एड विवाद में सोनू निगम का फेक पोस्ट वायरल:लिखा- हिंदू के धैर्य की परीक्षा न लें; सोनू बोले- ये मैं नहीं हूं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment