Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी 24 घंटे में छूटे...VIDEO:लखनऊ में जेल के बाहर निकाला काफिला, माला पहनी; REEL बनाई

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मौलाना की हत्या की साजिश रचने वाले 3 आरोपी 24 घंटे में ही जेल से छूट गए। समर्थकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद तीनों 3 गाड़ियों के काफिले के साथ घर पहुंचे। आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया। रील में गाना चल रहा था- ‘अब अपनी क्या तारीफ करूं… ऊपर वाले से मैं डरूं।’ पुलिस के मुताबिक, फरहान सिद्दीकी, सोहेल अहमद सिद्दीकी और अमन कुरैशी को ACJM-3 कोर्ट से जमानत मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जमानत देने से पहले केस डायरी या रिपोर्ट नहीं मांगी गई। पुलिस का पक्ष रखने के लिए नोटिस भी नहीं दिया गया। बेल बॉन्ड का वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ। मामले में आरोपियों के 3 साथी अभी जेल में हैं। पुलिस के मुताबिक, मौलाना इरफान अहमद रिजवी की हत्या के लिए फरहान-सोहेल ने अमन के जरिए 2 लाख रुपए में 2 शूटर हायर किए थे। पुलिस ने जांच के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को ACJM-2 कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। फरहान पर 8 और सोहेल पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अमन कुरैशी की आपराधिक हिस्ट्री के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। ADCP जितेंद्र दुबे ने बताया- कोर्ट का आदेश है। इस पर कुछ कह पाना मुश्किल है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। जेल से बाहर निकलने की 3 तस्वीरें देखिए… कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस, पढ़िए हजरतगंज पुलिस ने मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद जमीर को चोरी की पैशन प्लस बाइक के साथ पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें एक मौलाना की हत्या करने के लिए 2 लाख रुपए मिलने वाले थे। उन्हें पिस्टल भी दी गई थी और फोटो दिखाकर बताया गया था कि किस व्यक्ति को निशाना बनाना है। दोनों ने पुलिस को अमन कुरैशी का नाम बताया। पुलिस ने पांच टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरू की। 21 अगस्त को सर्विलांस की मदद से पुलिस ने अमन की लोकेशन ट्रेस की। उसे रात 2:15 बजे लक्ष्मण मेला पार्क से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अमन ने बताया कि चौक निवासी वकील सोहेल अहमद सिद्दीकी और फरहान सिद्दीकी ने उससे नदवा कॉलेज के मौलाना इरफान की हत्या के लिए युवकों की व्यवस्था करने को कहा था। दोनों ने उसे इरफान की फोटो भी दी थी। साथ ही पहचान छिपाने के लिए अलग मोबाइल और सिम इस्तेमाल करने को कहा था। 6 करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में मौलाना की हत्या की साजिश रची थी पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि 6 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के विवाद में मदरसा जामिया अलनूर अल सलामिया के मैनेजर बिलाल हाशमी ने इरफान अहमद की हत्या की साजिश रची थी। इसमें वकील सोहेल अहमद सिद्दीकी और फरहान सिद्दीकी को शामिल किया गया था। पुलिस के मुताबिक, सोहेल और फरहान ने 2 लाख रुपए में 2 शूटर हायर किए थे। वारदात से पहले शूटर चोरी की बाइक से मौलाना की रेकी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, 5 कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की थी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… 6 करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए हत्या की साजिश:लखनऊ में 2 लाख में दो शूटर तैयार किए, चोरी की बाइक से कर रहे थे रेकी; 6 गिरफ्तार लखनऊ में मदरसा संचालक की हत्या की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। हजरतगंज में 6 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के विवाद में मदरसा जामिया अलनूर अल सलामिया के मैनेजर बिलाल हाशमी ने इरफान अहमद की हत्या की योजना बनाई थी। इसके लिए 2 लाख रुपए में दो शूटर तैयार किए गए थे। वारदात से पहले चोरी की बाइक से रेकी की जा रही थी। पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्टल, 5 कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी TET का रिजल्ट जारी, 62 हजार टीचर फेल:इनकी नौकरी बचाने के लिए सरकार विशेष परीक्षा कराएगी
    Next Article
    यूपी से मानसून 10 दिन पहले विदा होगा:अल-नीनो फिर मजबूत हो रहा; जानिए इस बार सर्दियां कैसी होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment