Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हत्यारोपी के घर टैक्सी चालक का शव लेकर पहुंचे परिजन:दफनाने पर अड़े, किडनी में फंसी मिली बुलेट, रंजिश में पड़ोसियों ने मारी थी गोली

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र के रामनगर में टैक्सी चालक मोहम्मद सलीम की हत्या के बाद मंगलवार को गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा, तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजन और रिश्तेदार शव लेकर नामजद आरोपियों के घर पहुंच गए और वहीं अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। जानकारी के अनुसार, रामनगर निवासी मोहम्मद सलीम की सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह खेत की ओर गए थे, तभी पड़ोसियों ने उन पर फायरिंग की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने खलील, अकबर और आर्यन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को शव घर पहुंचने के बाद परिजनों का गुस्सा बढ़ गया। आक्रोशित लोग शव लेकर आरोपियों के घर पहुंचे और वहीं सुपुर्द-ए-खाक करने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाया। देल्हूपुर और मानधाता थानाध्यक्षों के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद परिजन शव वापस घर ले जाने को तैयार हुए। शाम करीब पांच बजे गांव के कब्रिस्तान में मोहम्मद सलीम का अंतिम संस्कार किया गया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान मृतक की बेटी इकरा ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने, उनका एनकाउंटर करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद सलीम को दो गोलियां लगी थीं—एक गले के पास कंधे के समीप और दूसरी सीने में, जो आर-पार हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक गोली किडनी में फंसी मिली। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च:लोगों से की पूछताछ, ड्रोन से बाजार और भीड़ वाले इलाकों की निगरानी
    Next Article
    चंद्र ग्रहण के कारण मुजफ्फरनगर के मंदिर बंद:ग्रहण काल में दर्शन पर रोक, शुद्धिकरण के बाद खुलेंगे कपाट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment