Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च:लोगों से की पूछताछ, ड्रोन से बाजार और भीड़ वाले इलाकों की निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    होली और रमजान के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस में फ्लैगमार्च किया। इसमें तीन जोन की पुलिस शामिल रही। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था गौतमबुद्धनगर डॉक्टर राजीव नारायण मिश्र , पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी और थाना सेक्टर 63 की पुलिस शामिल रही। उनके साथ पीएससी और डॉग स्कवायड की टीम भी थी। लोगों से पूछताछ की गई। मंदिर, बाजार से लेकर भीड़ वाले इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। नोएडा के अलग जोन में फ्लैग मार्च और लगी ड्यूटी नोएडा जोन पुलिस उपायुक्त नोएडा साद मियां खान के नेतृत्व में थाना सेक्टर-58, थाना सेक्टर-24, थाना सेक्टर-20, थाना सेक्टर-39, थाना सेक्टर-49, थाना सेक्टर-113, थाना सेक्टर-126, थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च ,फुट मार्च किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से बातचीत की जा रही है। सेंट्रल नोएडा जोन पुलिस उपायुक्त शक्ति मोहन अवस्थी के पर्यवेक्षण में थाना फेस-3, थाना सेक्टर-63, थाना फेस-2, थाना बिसरख, थाना सूरजपुर, थाना इकोटेक-3, थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत फ्लैग मार्च, फुट मार्च करते हुए प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लिया जा रहा है। आमजन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस उपायुक्त डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के पर्यवेक्षण में थाना जारचा, दादरी, दनकौर, कासना, ईकोटेक प्रथम, जेवर, रबूपुरा, बीटा-2, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल द्वारा नियमित रूप से फ्लैग मार्च/फुट मार्च किया जा रहा है। इस दौरान धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने 50 दिव्यांग बच्चों संग खेली होली:राजकीय ममता विद्यालय में मनाया उत्सव, बच्चों को दिए रंग और उपहार
    Next Article
    हत्यारोपी के घर टैक्सी चालक का शव लेकर पहुंचे परिजन:दफनाने पर अड़े, किडनी में फंसी मिली बुलेट, रंजिश में पड़ोसियों ने मारी थी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment