Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैदराबाद के मंदिर में मूर्ति तोड़ने की कोशिश:आरोपी ने लकड़ी से हमला किया; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    13 hours ago

    1

    0

    हैदराबाद के दिलसुखनगर बस डिपो के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति ने मंदिर में पुजारी पर हमला किया। उसने देवी की मूर्ति पर भी डंडे मारे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें यह व्यक्ति संतोषी माता मंदिर के गर्भगृह में घुसकर मूर्ति पर डंडे फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। उस समय मंदिर के पुजारी और कुछ भक्त पूजा-अर्चना कर रहे थे। मंदिर में मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई की, फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच भी करा रही है। आरोपी ने हमला क्यों किया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हुई है। घटना के बाद की तस्वीर… BNS के तहत मूर्ति तोड़ना अपराध, इसके लिए 2 साल जेल की सजा तय भारत में भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) लागू है, इसके अध्याय XVI में धर्म से जुड़े अपराधों के लिए सजा का प्रावधान है। धारा 298 के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति किसी भी धार्मिक पूजा स्थल (जैसे मंदिर) को नष्ट, क्षतिग्रस्त या अपवित्र करता है। किसी धार्मिक पवित्र वस्तु (जैसे मूर्ति/प्रतिमा) को नुकसान पहुंचाता है। ऐसा करने के पीछे उसका उद्देश्य किसी धर्म का अपमान करना है, तो उसे दो साल की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। BJP नेताओं ने मंदिरों की सुरक्षा पर सवाल उठाए इस घटना पर तेलंगाना के भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मंदिरों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। तेलंगाना BJP अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक मुद्दों पर सरकार के रवैये से ऐसा माहौल बना, जिसमें इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं। रामचंदर राव ने धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा तय करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की बताई। उन्होंने जवाबदेही तय करने की मांग की। राजा सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की गोशामहल विधायक टी राजा सिंह ने निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से राज्य में हिंदू मंदिरों और श्रद्धालुओं को दी जा रही सुरक्षा पर भी सवाल किया। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… नीमच के महादेव मंदिर में प्रतिमाएं तोड़ी: आरोपी गिरफ्तार, मानसिक रोगी पहले भी कर चुका है तोड़फोड़ नीमच सिटी के बरुखेड़ा रोड पर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ और नंदीजी की प्रतिमाएं तोड़ी गईं। घटना का पता 29 सितंबर को चला, जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। प्रतिमाएं खंडित देखकर लोगों में गुस्सा फैल गया। नीमच सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बरखेड़ा निवासी करण मालवीय (पिता कुशाल मालवीय) को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धरापुरम चुनावी सभा में स्टालिन बाेले- विजय ‘रील्स’ वाले CM:सलाह दी- मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें, ‘चीप मिनिस्टर’ की तरह नहीं
    Next Article
    मध्यप्रदेश में 237 पर्यावरण मंजूरी नियम विरुद्ध:अब सिया बैठक में फैसला, केंद्र ने कहा- डीम्ड क्लीयरेंस का प्रावधान नहीं; 13 अक्टूबर को सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment