Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धरापुरम चुनावी सभा में स्टालिन बाेले- विजय ‘रील्स’ वाले CM:सलाह दी- मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें, ‘चीप मिनिस्टर’ की तरह नहीं

    11 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने विजय को ‘रील्स’ वाला CM बताया। साथ ही कहा कि वे मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करें, ‘चीप मिनिस्टर’ की तरह नहीं। स्टालिन शुक्रवार को धरापुरम में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- "जिसके पास बहुमत का समर्थन नहीं है, ऐसे रील्स वाले मुख्यमंत्री’ के अहंकार का जवाब वोटिंग से देना होगा। मैं यहां सिर्फ वोट मांगने नहीं आया हूं। मैं न्याय मांगने आया हूं।” स्टालिन ने धरापुरम से DMK उम्मीदवार एस. सुगन्या के लिए वोट मांगे। धरापुरम और मदुरंथकम विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी। विजय पर निशाना- वे आज लोकतंत्र के खलनायक बन रहे स्टालिन ने विजय की पिछली फिल्म ‘जननायकन’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “उन्होंने जननायकन में एक्टिंग की थी, लेकिन आज वह लोकतंत्र के खलनायक की तरह व्यवहार कर रहे हैं।” स्टालिन ने विजय की राजनीतिक शैली की आलोचना की और कहा कि उनके हाव-भाव से विधानसभा की गरिमा कम हुई है। उन्होंने आरोप लगाया, “विजय ने मान लिया है कि वे BJP की शाखा हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने यह सच बोला। TVK राजनीतिक दल के बजाय कॉरपोरेट संगठन की तरह काम कर रही है।" स्टालिन ने आरोप लगाया कि विजय ने देशभर में चल रहे SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने पूछा कि क्या TVK के संस्थापक BJP से डरते हैं। जिन पार्टियों ने TVK सरकार को समर्थन दिया है, वे खुद भी यही जानना चाहती हैं। धरापुरम में पांच कोणीय मुकाबला तमिलनाडु के धरापुरम में DMK, AIADMK, TVK, NTK और लेफ्ट फ्रंट के प्रत्याशी मैदान में हैं। यह उपचुनाव तत्कालीन AIADMK विधायक पी सत्यभामा के इस्तीफे के कारण हो रहा है। उन्होंने 2026 के आम विधानसभा चुनाव में AIADMK के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन चुनाव के महज 15 दिनों बाद ही उन्होंने इस्तीफा देकर 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) ज्वाइन कर लिया। जीत की संभावना का गणित ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु CM बोले- मेरी मोटी चमड़ी, आलोचना से नहीं डरता: सच कहूं तो इससे ज्यादा की उम्मीद; DMK पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को कहा कि उनकी ‘मोटी चमड़ी’ उन्हें आलोचना से बचाती है। उन्होंने विपक्षी DMK पर पुराने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर आलोचना की। मदारंथकम में विजय अपनी पार्टी TVK की उम्मीदवार मरागाथम कुमारवेल के लिए प्रचार कर रहे थे। यह प्रचार 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए था। विजय ने कहा कि DMK उन्हें बदनाम करके उनके सवालों से बचना चाहती है। उन्होंने कहा कि चुनावी मुकाबला सिर्फ TVK और DMK के बीच है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर 100kmph से दौड़ी ट्रेन:रेलवे ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का वीडियो पोस्ट किया; यह पुल एफिल टावर से 35m ऊंचा
    Next Article
    हैदराबाद के मंदिर में मूर्ति तोड़ने की कोशिश:आरोपी ने लकड़ी से हमला किया; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment