Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में फाग महोत्सव का आयोजन:शोभायात्रा निकाली गई, लड्‌डू-मेवा और फूल की होली का मंचन हुआ

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में होली के पर्व की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को शहर में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। रूई की मंडी स्थित ठा. कन्हैयालाल जी महाराज मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। यहां आचार्य रामवल्लभ के मार्गदर्शन में कलाकारों ने लड्डू होली, मेवा होली और फूल होली का मंचन किया। साथ ही मनमोहक होली नृत्य नाटिकाएं भी प्रस्तुत की गईं। पुष्पवर्षा करके स्वागत किया शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगला आरती से हुआ, जिसके बाद श्रृंगार आरती के उपरांत आचार्य रामभल्लव महाराज ने आरती उतारकर शोभायात्रा को रवाना किया। काफी श्रद्धालु हुए शामिल... शोभायात्रा रूई की मंडी से शुरू होकर नजिहाई बाजार, सराफा बाजार, पत्थर बाजार, मोजी बाजार, पाटिया, नयागंज, सब्जीमंडी और चक्की बाजार से गुजरी। यह अग्रवाल धर्मशाला पर जाकर समाप्त हुई, जहां पूरे रास्ते भर होली जैसा उत्साहपूर्ण माहौल रहा और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला अधेड़ का शव:ललितपुर के तुर्का गांव का है मामला, परिजनों ने खेत मालिक पर हत्या का आरोप लगाया
    Next Article
    मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से काशी भेजी गुलाल:27 फरवरी को रंग भरनी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को अर्पित होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment