Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला अधेड़ का शव:ललितपुर के तुर्का गांव का है मामला, परिजनों ने खेत मालिक पर हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के बार थाना क्षेत्र के तुर्का गांव में गुरूवार सुबह करीब 4 बजे कुएं से अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान 57 वर्षीय विजय राजपुर के तौर पर हुई है, जो बुधवार रात से लापता थे। मृतक के परिजनों ने खेत मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें … अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए… बुधवार रात से थे लापता मृतक की पत्नी हरकुंवर ने बताया कि उनके पति विजय राजपूत (57 वर्ष) बुधवार को जमीनी विवाद के सिलसिले में तालबेहट तहसील गए थे। वहां से लौटने के बाद वह बिना खाना खाए शाम करीब 7 बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। गुरूवार तड़के मृतक के भतीजे रविंद्र को ग्याप्रसाद और कल्याण राजपूत ने सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई इमरत राजपूत के खेत पर बने कुएं के पास विजय के कपड़े पड़े हैं और उनके कुएं में गिरने की आशंका है। सूचना पर रविंद्र और उनके छोटे चाचा घटनास्थल पर पहुंचे। कुएं के पास कपड़े मिलने पर शुरू हुए पड़ताल वहां उन्होंने अपने बड़े चाचा विजय के कपड़े पड़े देखे, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पीआरवी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुएं को खाली करवाकर विजय राजपूत का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद किया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी ने जताई हत्या की आशंका मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि जिस व्यक्ति के खेत के कुएं में शव मिला है, उसी ने उनके पति की हत्या की है। वहीं, खेत मालिक बेटी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:30 बजे कुएं में कुछ गिरने की आवाज आई थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दी। जब उन्होंने जाकर देखा तो कुएं के पास किसी व्यक्ति के कपड़े रखे थे, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। घटनास्थल पर मृतक के कपड़े मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली की हुड़दंग में बेरंग न हो जाएं आंखें:डॉ.शालिनी मोहन बोलीं- केमिकल रंगों से सावधान रहें, लापरवाही से रोशनी जा सकती है, हर्बल रंग ही चुनें
    Next Article
    हाथरस में फाग महोत्सव का आयोजन:शोभायात्रा निकाली गई, लड्‌डू-मेवा और फूल की होली का मंचन हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment