Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में H1N1 रोकथाम को लेकर इंतजाम:सीएमओ ने की बैठक, अस्पतालों में बेड आरक्षित करने और RRT गठन के निर्देश

    21 minutes ago

    1

    0

    हाथरस में इन्फ्लूएन्जा-ए (H1N1) की रोकथाम, नियंत्रण और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 1 बजे वर्चुअल बैठक हुई। इसमें सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर संचालित अस्पतालों में H1N1 के संदिग्ध और पुष्ट मरीजों के लिए कम से कम चार बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को अस्पतालों में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाएं, पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर और अन्य जरूरी लॉजिस्टिक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी अस्पतालों में बुखार, आईएलआई और एसएआरआई के मरीजों के लिए अलग रजिस्टर बनाने तथा उनका विवरण नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए। हर विकासखंड में बनेगी रैपिड रिस्पांस टीम प्रत्येक विकासखंड में तत्काल रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन टीमों के माध्यम से श्रेणी-बी के मरीजों के उपचार, होम आइसोलेशन की सलाह और नियमित फॉलोअप की व्यवस्था की जाएगी। अस्पतालों में 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित करने और H1N1 से संबंधित सूचना मिलते ही संबंधित RRT को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए। गंभीर मरीजों के लिए एमडीटीबी अस्पताल में अलग वार्ड गंभीर मरीजों के उपचार के लिए एमडीटीबी चिकित्सालय में 24x7 पृथक वार्ड स्थापित किया गया है। ऐसे मरीजों को बिना देरी एमडीटीबी चिकित्सालय रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच टीम की आवश्यकता के अनुसार आरटी-पीसीआर जांच और विशेषज्ञ उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। मास्क और हाथों की स्वच्छता पर जोर स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के इस्तेमाल, हाथों की स्वच्छता, सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसमें खांसी-छींकते समय मुंह और नाक ढकने, हाथों की स्वच्छता रखने, भीड़भाड़ से बचने और लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद वर्चुअल बैठक में बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश, जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. डीएम सक्सेना, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरएन सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मौ. इन्तेखाब आलम, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भारती, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर वर्मा, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार समेत सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार सपा में शामिल:भाजपा छोड़ अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता
    Next Article
    मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई होगी:अम्बेडकरनगर में एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment