Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई होगी:अम्बेडकरनगर में एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने पर जोर

    20 minutes ago

    1

    0

    डीएम ईशा प्रिया की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय एनकॉर्ड (NCORD) समिति की बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की रोकथाम और उनकी तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और कार्रवाई की समीक्षा करना था। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध कड़ी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से विभागीय समन्वय के साथ अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने युवाओं और आमजन को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए ठोस कदम उठाने पर भी जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में H1N1 रोकथाम को लेकर इंतजाम:सीएमओ ने की बैठक, अस्पतालों में बेड आरक्षित करने और RRT गठन के निर्देश
    Next Article
    अयोध्या में 3 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी:नगर पंचायत की बैठक में आवास योजना और पार्कों पर चर्चा हुई, अतिक्रमण हटाया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment