Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:100 मीटर दौड़ में आयुष वर्मा, 200 में रिया कुमार जीते

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज मंगलवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका एथलेटिक्स और जूनियर बालक भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विकास अधिकारी पीएन यादव ने किया। पुरस्कार वितरण समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों की भूमिका में अजयवीर सिंह, सुजी यादव, अंसार हुसैन, वर्षा रानी, सीमा, हरिश सागर, स्मृता, रोहित शर्मा, जुगेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, गौरव और देवेन्द्र शामिल रहे। एथलेटिक्स बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आयुष वर्मा, प्रशांत, विपिन; 200 मीटर में रिया कुमार, लोकेश कुमार, प्रिंस शर्मा; 400 मीटर में रिंकू कुमार, लोकेश कुमार, अभिषेक कुमार; 800 मीटर में राम उपाध्याय, विकास कुमार, प्रेम कुमार; 3000 मीटर में दीपेंद्र सिंह, राम उपाध्याय, प्रेमवीर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में मोहित, अभिषेक चाहर, रोहित; चक्का फेंक में अभिषेक, नरेश, मोहित; लंबी कूद में गजराज सिंह, दीपक, लव शर्मा विजेता रहे। एथलेटिक्स बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रूबी कुमारी, कविता बघेल, हिना यशपाल; 200 मीटर में रूबी कुमारी, रचना, चेतना; 400 मीटर में राधा राधिका कुमारी, हिना; 800 मीटर में कविता बघेल, रचना, पायल; 1500 मीटर में पायल, लवली, राधिका कुमारी ने शीर्ष स्थान हासिल किया। गोला फेंक में शालू शर्मा, भावना, वैष्णवी; चक्का फेंक में शालू शर्मा, भावना, कविता; लंबी कूद में राधा, दिव्या, छवि रामा ने जीत दर्ज की। भारोत्तोलन में यह रहे विजयी.. भारोत्तोलन बालक वर्ग में 55 किग्रा वर्ग में रजनेश, दीपांशु, रोहित; 61 किग्रा में अनुज पचौरी, जतिन, अमन; 67 किग्रा में लकी, हेमंत, हिमांशु; 73 किग्रा में बलराम, मनीष सिंह राणा, दिव्यांश; 81 किग्रा में आर्थन पोनिया, अनिकेत राणा, अनमोल कुमार; 90 किग्रा में प्रिंस पोनिया, अकुल राणा, कृष्णा कुमार; 96 किग्रा में सौरभ, चैतन्य, प्रिंस चौधरी; और 102 किग्रा वर्ग में मोहित सिंह, अंश, आकाश कौशिक ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी से रेप करने वाले पिता को 15 साल जेल:आजमगढ़ कोर्ट ने सुनाई सजा, 6 गवाहों ने गवाही दी; 22 हजार का अर्थदंड लगाया
    Next Article
    प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती:देवरिया में जोर-जोर से चिल्लाने लगी नाम, युवक के आने पर नीचे उतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment