Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती:देवरिया में जोर-जोर से चिल्लाने लगी नाम, युवक के आने पर नीचे उतरी

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर पहुंचते ही वह जोर-जोर से अपने प्रेमी का नाम पुकारने लगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से गांव में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवती को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने की कोशिश की। परिजनों को भी सूचना दी गई, लेकिन युवती किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। वह बार-बार यही कहती रही कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर नहीं आएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। उसकी जिद और खतरनाक स्थिति को देखकर लोग किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित नजर आए। पुलिस पहुंची, संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत चलती रही, लेकिन युवती अपनी मांग पर अड़ी रही। हालात को देखते हुए पुलिस ने धैर्य और सूझबूझ से काम लेते हुए कोई जोखिम न लेने का फैसला किया। प्रेमी के आते ही बदला माहौल, सुरक्षित उतरी नीचे आखिरकार पुलिस ने युवती की शर्त मानते हुए उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया। प्रेमी के पहुंचते ही युवती का गुस्सा शांत हो गया और वह नीचे उतरने को तैयार हो गई। पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में वह सावधानीपूर्वक टावर से नीचे उतर आई। युवती के सुरक्षित नीचे आते ही सभी ने राहत की सांस ली। थाने में पूछताछ, जांच जारी घटना के बाद पुलिस युवक और युवती को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की गई। क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:100 मीटर दौड़ में आयुष वर्मा, 200 में रिया कुमार जीते
    Next Article
    मनरेगा भुगतान में देरी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:सीडीओ को ज्ञापन दिया, जल्द भुगतान की मांग, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment