Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में पोक्सो अधिनियम पर हुई बैठक:नियमों को लेकर चर्चा हुई, आने वाली चुनौतियों से निपटने की तैयारी

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने पोक्सो अधिनियम के तहत सहायक व्यक्तियों की सेवाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक जिला स्तरीय सहयोगात्मक व्यक्तियों और हितधारकों के साथ आयोजित की गई। बैठक में पोक्सो अधिनियम और पोक्सो नियमों के तहत प्रक्रियाओं और प्रावधानों पर गहन चर्चा हुई। इसमें सहायक व्यक्तियों के कामकाज में आने वाली चुनौतियों, कमियों और अच्छी प्रथाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। एजेंडे में पंजीकरण, पोक्सो अधिनियम की प्रक्रिया में मामले का चरण, बच्चे और परिवार की अपेक्षाएं व आवश्यकताएं, बच्चों के संबंध में हितधारकों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां और परिवार व सहायक व्यक्ति को आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीके शामिल थे। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद... इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें डिप्टी सहायक चिकित्साधिकारी डॉ. आर.एन. सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी सतेन्द्र सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता उपाध्याय (जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से), बेसिक शिक्षा से शशिवाला, जिला बाल सुरक्षा इकाई से विमल कुमार शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष बबीता अग्रवाल और वन स्टॉप सेंटर की संचालिका मनीषा भारद्वाज शामिल थीं। सहायक व्यक्तियों में मतेन्द्र सिंह गहलोत, राजकुमार, तरुण प्रताप सिंह, विष्णु नारायण, प्रताप सिंह राघव (एडवोकेट) और बाल कल्याण पुलिस अधिकारी विनोद कुमार (हाथरस), पन्नालाल गौतम (थाना सिकंदराराऊ), नवी अहमद (थाना हाथरस गेट) तथा भीकमदास (थाना हसायन) भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरफ्तार:फेवीक्विक लगाकर एटीएम कार्ड जाम करते, मदद के बहाने बदल देते कार्ड
    Next Article
    अंबेडकरनगर में RTE के तहत 403 बच्चों का चयन:दूसरे चरण की लॉटरी पूरी, तीसरे चरण के आवेदन 12 मार्च से

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment