Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा:डीएम बोले- निष्पक्षता और पारदर्शिता से कराएं परीक्षा ,8, 9 और 10 जून को होगी भर्ती परीक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा है, जिसे शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करें। सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर विशेष जोर बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए शासन एवं भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए। लापरवाही पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या न हो। ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी, परीक्षा केंद्रों से जुड़े नोडल अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति का अनावरण,तैयारी जोरो पर:फर्रुखाबाद में रविवार को कई मंत्री पहुंचेंगे, रैली की तैयारी तेज
    Next Article
    सहारनपुर में विश्व पर्यावरण दिवस हजारों लोगों ने किया पौधारोपण:पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प, जागरूकता रैलियां भी निकाली गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment