Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सुबह होलिका दहन:मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से संपन्न, कल खेली जाएगी रंगों की होली

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज मंगलवार सुबह 5:20 बजे मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। किला गेट स्थित बड़ी होली पर सबसे पहले अग्नि प्रज्वलित की गई। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा और अतुल आंधीवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। होलिका दहन से पूर्व लोगों ने आरती कर पूजा-अर्चना की तथा भगवान विष्णु और प्रहलाद की स्तुति की। इस अवसर पर नकारात्मक ऊर्जा के नाश और सकारात्मक ऊर्जा के संचार की कामना की गई। लोगों ने होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया, जो प्रेम और एकता का संदेश देता है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने इस मौके पर आई लोगों का जोशीला स्वागत किया। किला गेट के बाद शहर के अन्य स्थानों पर भी होलिका दहन हुआ। चंद्र ग्रहण के कारण आज रंगों की होली नहीं खेली जाएगी। रंगों का त्योहार कल मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन की भी इंतजाम चाक-चौबंद होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस ने होली के दौरान शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। पुलिस ने आम जनता से शांति और सुरक्षा बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में 2100 स्थानों पर होलिका दहन:विधि-विधान से जलाई गई होलिका, उत्साह का माहौल
    Next Article
    चंद्रग्रहण के चलते आज श्रीरामलला-हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन नहीं होंगे:रात 8ः30 के बाद भक्तों के लिए खुलेंगे कपाट, आरती के बाद शुरू होंगे दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment