Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंद्रग्रहण के चलते आज श्रीरामलला-हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन नहीं होंगे:रात 8ः30 के बाद भक्तों के लिए खुलेंगे कपाट, आरती के बाद शुरू होंगे दर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    चंद्र ग्रहण के चलते आज श्रीरामलला एवं हनुमानगढ़ी सहित अयोध्या के हजारों मंदिरों में दर्शन पूरे दिन बंद रहेंगे। श्रीरामवल्लभाकुंज सहित अनेक मंदिर सुबह सवा छह बजे पूजन-आरती और भोग के बाद बंद कर दिए गए हैं। दूसरी ओर डीएम निखिल टीकाराम फूंडे के अनुसार चंद्रग्रहण के कारण आज श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन निर्धारित अवधि तक स्थगित रहेंगे। शाम 6:00 बजे से 6:48 बजे तक चंद्र ग्रहण काल रहेगा। अतः सुब 8:15 बजे बाल भोग के बाद सुबह 9 बजे से मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण समाप्ति के बाद शाम 7:15 बजे मंदिर में प्रवेश कर गर्भगृह की विधिवत साफ-सफाई एवं ठाकुर जी का श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 8:30 बजे संध्या आरती के साथ पुनः दर्शन-पूजन प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों एवं बाहर से पधारे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूर्ण संयम एवं शांति बनाए रखें। अयोध्या में उपस्थित श्रद्धालु अपने-अपने होटल, धर्मशाला अथवा निर्धारित ठहराव स्थलों पर ही रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने सभी होटल स्वामियों, ढाबा संचालकों एवं रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधिष्ठान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु खुले रखें तथा भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि चंद्र ग्रहण की अवधि समाप्त होते ही मंदिरों में दर्शन-पूजन की व्यवस्था पूर्व की भांति सुचारु रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा की है, ताकि धार्मिक परंपराओं के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं शांतिपूर्वक संपन्न कराई जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सुबह होलिका दहन:मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से संपन्न, कल खेली जाएगी रंगों की होली
    Next Article
    पुलिस लाइन में होलिका दहन, SP ने दी शुभकामनाएं:कानपुर देहात में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment