Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 10 करोड़ की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:13 बीघा में बिना लेआउट काटे गए प्लॉट ध्वस्त, आगे भी अभियान जारी

    1 day ago

    2

    0

    सीतापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मिरदही टोला मोहल्ले में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। करीब 13 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृत लेआउट के प्लाट काटे जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार, मिरदही टोला क्षेत्र में लगभग 13 बीघा जमीन पर बिना सक्षम प्राधिकारी से लेआउट स्वीकृत कराए प्लाटिंग की जा रही थी। इस भूमि की अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले की शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने जांच कर अपनी आख्या सिटी मजिस्ट्रेट को भेजी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध निर्माण और प्लाटिंग के लिए किए गए विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। विनियमित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर एम.के. मिश्रा ने बताया कि संबंधित जमीन का मालिकाना हक किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है, जबकि इस जमीन पर पप्पू जायसवाल और विकास चतुर्वेदी द्वारा प्लाटिंग कर प्लाट बेचे जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बिना स्वीकृत लेआउट के प्लाटिंग करना नियमों का उल्लंघन है, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना अनुमति प्लाटिंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में वकीलों, दस्तावेज लेखकों का धरना स्थगित:'फ्रंट ऑफिस' प्रणाली के विरोध में चल रहा था प्रदर्शन
    Next Article
    सहारनपुर में 44 सब इंस्पेक्टर के तबादले:एसएसपी ने कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment