Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति शराब पीकर करता था परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस के कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की मंगलवार की रात में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान एटा के जलेसर स्थित आगरा अड्डा निवासी 35 साल की उपासना के रूप में हुई है। उपासना की शादी साल 2014 में सासनी के गांव बरसे निवासी कृपेंद्र सिंह जीलू से हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। उपासना के भाई मनीष ने अपनी बहन की हत्या की आशंका जताई है। मनीष का आरोप है कि उसका जीजा कृपेंद्र सिंह अक्सर शराब पीकर उपासना को परेशान करता था। उसकी बहन लंबे समय से बीमार थी और उसका उपचार भी नहीं कराया। पुलिस कर रही मामले में जांच पड़ताल उसने यह भी आरोप लगाया कि उपासना को जहर देकर या किसी और तरीके से मारा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना OTP चीफ फार्मासिस्ट के खाते से 2.03 लाख पार:हरदोई में 13 बार में उड़ाए गए रुपये, मैसेज आने पर पता चला
    Next Article
    आजमगढ़ में डबल पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेजों से अलग-अलग नाम पर दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment