Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में डबल पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेजों से अलग-अलग नाम पर दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके उकरौड़ा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बीएनएस और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार अभियुक्त मनोज सरोज उर्फ सनोज पासवान पुत्र जीतू उर्फ जीत बहादुर पासवान, निवासी उकरौड़ा, थाना कोतवाली, आजमगढ़ ने वर्ष 2018 में मनोज सरोज के नाम से पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2023 में उसने अपने पूर्व पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर सनोज पासवान के नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। दोनों पासपोर्ट में अलग-अलग जन्मतिथियां दर्ज थीं। जांच के दौरान अलग-अलग दस्तावेजों के आधार पर दोनों पासपोर्ट बनवाए जाने की पुष्टि हुई। इस मामले में थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 369/2026, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस और धारा 12(1)(बी) पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने वर्ष 2018 में बने पासपोर्ट से बैंकॉक जाने और बाद में दूसरे नाम से पासपोर्ट बनवाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में पूर्व में भी हो चुकी है कई गिरफ्तारी आजमगढ़ जिले में डबल और ट्रिपल पासपोर्ट बनवाए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी इस तरह के मामले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भी भेजा जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति शराब पीकर करता था परेशान
    Next Article
    लखनऊ में एंबुलेंस ड्राइवरों ने भाजपा कार्यालय घेरा:स्वास्थ्य विभाग की अर्थी निकाली, डिप्टी CM की तस्वीर लगाई; पुलिस ने ईको गार्डन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment