Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hathras Police ने बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस ने आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में किशोरी के पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया है। किशोरी ने अपने पिता और सौतेली मां के कथित उत्पीड़न से तंग आकर छह अगस्त को चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, सात अगस्त को किशोरी के मामा रामवीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन रीना देवी की शादी 2006 में विनीत कुमार के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। रीना देवी की 2020 में मृत्यु हो गई थी। रीना देवी की मृत्यु के बाद विनीत कुमार ने दूसरी महिला से शादी कर ली।रामवीर का आरोप है कि शादी के बाद से ही विनीत कुमार एवं उसकी दूसरी पत्नी उसकी भांजी और उसके दोनों भांजों के साथ मारपीट एवं मानसिक उत्पीड़न किया करते थे। आरोप है कि पांच अगस्त को विनीत और उसकी दूसरी पत्नी ने भांजी के साथ बुरी तरह मारपीट की जिससे परेशान होकर काजल (17) ने छह अगस्त को आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना सहपऊ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gurugram Police ने गैंगस्टर Himanshu Bhau गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया
    Next Article
    Shahjahanpur में ट्रैक्टर की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, एक अन्य घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment