Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shahjahanpur में ट्रैक्टर की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, एक अन्य घायल

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों के दल को बुधवार शाम एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़ यात्रा में शामिल दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से पैदल कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों का दल जब कांट थाना क्षेत्र के जमौर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे कांवड़ियों के एक ट्रैक्टर ने वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में नीतीश कुमार (14) और प्रदीप कुमार (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंगवार (23) घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय दोनों मृतक कांवड़ नहीं उठा रहे थे और कांवड़ियों के साथ चल रहे थे।राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरोज कुमार ने बताया कि नीतीश और प्रदीप को अस्पताल लाए जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी। घायल राहुल गंगवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Hathras Police ने बेटी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया
    Next Article
    Delhi में Independence Day की सुबह हो सकती है बारिश, IMD का 70 प्रतिशत अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment