Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hyderabad में Kishan Reddy ने शुरू की नशा मुक्त भारत पदयात्रा, अभिनेता Venkatesh ने दिखाई हरी झंडी

    3 hours from now

    1

    0

     केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मादक पदार्थों के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को यहां तीन दिवसीय पदयात्रा शुरू की। रेड्डी ने युवाओं और समाज के अन्य वर्गों से भारत को ‘नशा मुक्त’ बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। इस पहल का समर्थन करने वाले अभिनेता वेंकटेश ने हरियाणा के पूर्व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंदर राव और अन्य नेताओं की मौजूदगी में अंबरपेट से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ नामक इस पदयात्रा का समापन 27 नवंबर को जुबली हिल्स में होगा। रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को ‘नशा मुक्त’ बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी में छात्रों एवं युवाओं की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है और दुनिया के किसी अन्य देश में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रेड्डी ने कहा कि कुछ असामाजिक और देशद्रोही तत्व विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों और आवासीय इलाकों में चॉकलेट तथा अन्य चीजों के रूप में मादक पदार्थ उपलब्ध कराकर छात्रों को नशे का आदी बना रहे हैं। वेंकटेश के उपनाम ‘विक्ट्री’ का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभिनेता के समर्थन से मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान की सफलता सुनिश्चित होगी। राव ने इस अवसर पर कहा कि सामूहिक प्रयासों से मादक पदार्थों की समस्या पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने ‘नशा मुक्त भारत’ पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने रेड्डी की पदयात्रा और मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई को भाजपा का समर्थन देने की घोषणा की। अभिनेता वेंकटेश ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं और नशे की समस्या को खत्म कर उनका भविष्य सुरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से देश को नशा मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों का समर्थन करने का आह्वान किया तथा पदयात्रा निकालने के लिए रेड्डी की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jharkhand Assembly में SIR पर रोक का प्रस्ताव पेश, BJP ने किया विरोध
    Next Article
    मंदिर ट्रस्ट ने नहीं दी मंजूरी, Tamil Nadu सरकार ने दीपाथून' में दीप प्रज्वलित न कर पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment