Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jharkhand Assembly में SIR पर रोक का प्रस्ताव पेश, BJP ने किया विरोध

    3 hours from now

    1

    0

    झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार को शुरू हुआ। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर रोक लगाने की मांग करते हुए इसके खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि यह सत्र राजनीति से प्रेरित है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार एसआईआर के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।सत्र के दौरान सदन में एसआईआर प्रक्रिया और अगस्त में संसद में पारित संशोधित खान कानून पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पेश करते हुए किशोर ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में प्रक्रियागत जटिलताओं और तकनीकी खामियों के कारण मतदाताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड के 2.21 करोड़ मतदाताओं में से 27 प्रतिशत को संदिग्ध मानते हुए नोटिस भेजे गए।’’ भारत निर्वाचन आयोग पर केंद्र की ‘‘कठपुतली की तरह काम करने’’ का आरोप लगाते हुए मंत्री ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाना ‘‘जरूरी’’ है।किशोर ने कहा, ‘‘एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल रोकने और प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तुरंत एक नयी मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने की आवश्यकता है।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने किशोर के प्रस्ताव का विरोध किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एसआईआर को लेकर राज्य सरकार पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘एसआईआर से मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो रहा है। लेकिन सरकार भ्रम फैला रही है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ब्योरा पेश करते समय सरकार ने हटाए गए नामों का विवरण छिपाया।हटाए गए 43 लाख नामों में से 7.63 लाख मृत मतदाताओं के, 15.53 लाख स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के, 4.38 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम दो बार आए हैं। इसके अलावा 14.50 लाख नाम ऐसे मतदाताओं के हैं, जिनका पता नहीं चल सका।’’ उन्होंने सदन में दावा किया, ‘‘इस विशेष सत्र का आयोजन राजनीतिक हिसाब चुकता करने के लिए बुलाया गया है।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही का विरोध करती है, लेकिन राजनीतिक दांव-पेच के जरिए संवैधानिक संस्थाओं की वैधानिक शक्तियों को कमजोर करने के प्रयासों को कभी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मरांडी ने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वह इस (एसआईआर) प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग का सहयोग करे और उन लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने पर ध्यान दे, जिनके नाम इसमें शामिल नहीं हो पाए हैं।मैं निर्वाचन आयोग से भी आग्रह करता हूं कि वह झारखंड की सामाजिक-आर्थिक और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एसआईआर की प्रक्रिया पूरी करे।’’ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव का मैं कड़ा विरोध करता हूं क्योंकि एसआईआर से मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो रहा है और इस प्रक्रिया को रोकना समाधान नहीं है। इसका समाधान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समावेशी और जवाबदेह बनाने में निहित है।’’ एक अधिकारी ने बताया कि विधानसभा में एसआईआर से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा होनी है, जिसके बाद प्रस्ताव पर मतदान होने की उम्मीद है। सदन से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव केंद्र और अन्य सक्षम प्राधिकारियों को भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tarn Taran में AAP महिला सरपंच और उनके पति पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान
    Next Article
    Hyderabad में Kishan Reddy ने शुरू की नशा मुक्त भारत पदयात्रा, अभिनेता Venkatesh ने दिखाई हरी झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment