Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग:224 यात्री सवार थे; पायलट को इंजन फेल होने का अंदेशा हुआ

    4 hours ago

    1

    0

    चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात एक इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई आ रही थी। फ्लाइट चेन्नई में लैंड करने वाली थी, तभी पायलट ने महसूस किया कि बायां इंजन फेल हो गया है। उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिग हुई। विमान में 224 लोग सवार थे। लैंडिंग से ठीक पहले ATC को अलर्ट मिला एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 रात 9:15 बजे कोलकाता से रवाना होनी थी, लेकिन यह करीब 25 मिनट की देरी से रात 9:39 बजे रवाना हुई। विमान को रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंचना था। रनवे पर उतरने से ठीक पहले पायलट को एहसास हुआ कि बाएं इंजन में खराबी आ गई है। इसके बाद पायलट ने ATC को अलर्ट किया। इंजन में खराबी के कारणों की जांच शुरू इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम एक्टिव करने के बाद फ्लाइट ने रात 11:37 बजे रनवे-25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 224 लोग सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। विमान के सुरक्षित उतरने के करीब 10 मिनट बाद 11:47 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे। अधिकारियों ने इंजन में आई खराबी के कारणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 27 जुलाई: दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट को पिछले महीने 27 जुलाई को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। उड़ान के दौरान पायलटों को विमान के निचले कार्गो होल्ड में धुआं होने का अलर्ट मिला। इसके बाद क्रू ने तुरंत इमरजेंसी घोषित की। पायलटों ने राजकोट ATC से प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। ATC ने विमान को सुरक्षित उतारने के लिए जरूरी व्यवस्था की। एहतियात के तौर पर रनवे के पास फायर टेंडर और मेडिकल टीमों को तैनात किया गया था। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट रखने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 4 अगस्त: एअर इंडिया फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आई, 17 घायल थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट 4 अगस्त को अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास हुई, जब एयरबस A320 करीब 36,220 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। हालांकि, बाद में फ्लाइट की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई। घटना में 17 यात्री घायल हुए थे। शुरुआत में एअर इंडिया ने घटना को टर्बुलेंस बताया था। बाद में एयरलाइन ने अपने बयान से ‘टर्बुलेंस’ शब्द हटा दिया और इसे सिर्फ ‘क्रूज के दौरान अचानक ऊंचाई कम होना’ बताया। DGCA मामले की जांच कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि घटना की असली वजह क्या थी। पूरी खबर पढ़ें… --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस जांच, दावा-पायलट ने गांजा पिया था; दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के टर्बुलेंस मामले में आरोपी पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने गांजा का नशा किया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 6 की मौत:4 घायल; मलबे में दबे लोगों की कैमरों से तलाश, संकरी गलियों में मशीनों का पहुंचना मुश्किल
    Next Article
    मोदी ने कहा- रील्स के दौर में शॉर्टकट न अपनाएं:जेन-जी को दूसरों के संघर्षों से सीखना चाहिए; पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की बायोग्राफी लॉन्च की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment