Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 6 की मौत:4 घायल; मलबे में दबे लोगों की कैमरों से तलाश, संकरी गलियों में मशीनों का पहुंचना मुश्किल

    3 hours ago

    1

    0

    मुंबई के घाटकोपर के चिराग नगर इलाके में बुधवार सुबह लैंडस्लाइड हुआ। सुबह करीब 3:48 बजे गौसिया चाल में पहाड़ी से मिट्टी और मलबा खिसककर कई घरों पर जा गिरा। हादसे के समय लोग सो रहे थे। अब 6 लोगों की मौत हुई। 4 लोग घायल हुए हैं। बारिश को हादसे की वजह बताया जा रहा है। DCP गणेश शिंदे ने बताया कि 3-4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। हालांकि सटीक संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। BMC के अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम स्पेशल विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों की मदद ले रही है। घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता 3 से 3.5 फीट चौड़ा है। संकरी गलियों के कारण भारी मशीनरी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही हैं। मलबा को पहले व्रेकर की मदद से निकाला जा रहा है। इसके बाद बाल्टियों में भरकर हाथ से हटाया जा रहा है। इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी समय लग रहा है। गलियों में एक बार में एक व्यक्ति का अंदर जाना संभव अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित इलाके तक पहुंचने वाली गलियां इतनी संकरी हैं कि एक समय में मुश्किल से एक व्यक्ति ही अंदर जा सकता है और दो लोग आमने-सामने भी खड़े नहीं हो सकते। पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव अस्पताल भेज दिए गए हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 18 साल के सोहेल अंसारी के सिर में चोट आई है, जबकि 14 साल के मोहम्मद अंसारी की पीठ में चोट लगी है। रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें… मृतकों के परिवार को ₹4-4 लाख मुआवजा मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े ने घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मृतकों के परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। वहीं, हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति के इलाज के लिए ₹50 हजार देने की घोषणा की गई है। मेयर ने मौके पर मौजूद सभी एजेंसियों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने और आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। BMC के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ फायर ब्रिगेड, NDRF, पुलिस और अन्य टीमें लगातार मलबा हटाने और लोगों की तलाश में जुटी हैं। प्रशासन के मुताबिक, रेस्क्यू और इमरजेंसी ऑपरेशन अभी जारी है। DCP गणेश शिंदे ने बताया कि घाटकोपर पुलिस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच कर रही है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… एमपी-राजस्थान में 3 दिनों से बारिश, बाढ़ जैसे हालात; दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टनल में पानी भरा; काशी में 100 मंदिर डूबे देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में मानसून एक्टिव है। मध्यप्रदेश, राजस्थान के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से हालात खराब हैं। भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी है। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी भर गया। राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल के एक हिस्से में दो-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। टनल के बाहर कई किलोमीटर लंबा जमा है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेंगलुरु जेल में प्रज्वल रेवन्ना के पास फोन मिला:पेन ड्राइव भी बरामद; पूर्व PM का पोता रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहा
    Next Article
    इंडिगो फ्लाइट के इंजन में खराबी, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग:224 यात्री सवार थे; पायलट को इंजन फेल होने का अंदेशा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment