Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IGL कर्मचारी बनकर बुजुर्ग महिला से साइबर ठगी:गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 21 लाख रुपये निकाले

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बुजुर्ग महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। साइबर ठगों ने गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर उनके बैंक खाते से 11 बार में करीब 21 लाख रुपये निकाल लिए। यह रकम 11 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में निकाली गई। पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में रहने वाली गुजीब कालरा के मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल गैस कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने महिला को बताया कि उनका गैस बिल बकाया है और यदि तुरंत भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। देश में गैस सिलेंडर की किल्लत का हवाला देकर उसने महिला को डराया, जिससे महिला ने उस पर भरोसा कर लिया। आरोपी ने महिला को एक लिंक भेजा और तत्काल बिल का भुगतान करने को कहा। महिला ने लिंक खोलकर उसमें बैंक खाते से संबंधित जानकारी भर दी। इस तरह साइबर ठगों को महिला के बैंक खाते की सारी जानकारी मिल गई। उन्होंने तुरंत गुजीब कालरा के खाते से अलग-अलग 11 ट्रांजैक्शन में कुल 21 लाख रुपये निकाल लिए। कुछ देर बाद महिला को बैंक से पैसे कटने के लगातार मैसेज आने लगे, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। ठगी का पता चलते ही गुजीब कालरा ने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने साइबर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में जमीन विवाद में युवक पर हमला:सिर पर गंभीर चोट, ट्रैक्टर तोड़ा, अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा पीड़ित
    Next Article
    सुंदर भाटी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार:मुठभेड़ के बाद पकड़े गए, बड़ी वारदात की तैयारी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment