Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में जमीन विवाद में युवक पर हमला:सिर पर गंभीर चोट, ट्रैक्टर तोड़ा, अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा पीड़ित

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के पवई गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया है। इस हमले में युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना माखी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित धीरू मिश्रा (पुत्र रमेश मिश्रा, निवासी पवई) के अनुसार, 13 मार्च को वह अपनी जमीन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का कल्टीवेटर और रोटावेटर रख रहे थे। उसी दौरान गांव के लालजी (पुत्र लक्ष्मी नारायण), महेश (पुत्र लक्ष्मी नारायण) और उदय (पुत्र लालजी) वहां पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने गाली देने का विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वे घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। धीरू मिश्रा ने बताया कि आरोपी पक्ष से उनका काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते आए दिन कहासुनी और झगड़े होते रहते हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी पक्ष उन पर समझौता करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह कर जमीन के मामले में गलत रिपोर्ट लगवाई है, जबकि यह भूमि विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। धीरू मिश्रा का कहना है कि वह कई बार संबंधित अधिकारियों के पास अपनी शिकायत लेकर गए, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जमीन को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं, जिसके कारण कई बार तनाव की स्थिति भी बन जाती है। ऐसे मामलों में समय रहते प्रशासनिक हस्तक्षेप जरूरी होता है। फिलहाल पीड़ित न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरीं सपा महिला कार्यकर्ता:मैनपुरी में गैस किल्लत और महंगाई पर सरकार का विरोध
    Next Article
    IGL कर्मचारी बनकर बुजुर्ग महिला से साइबर ठगी:गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर 21 लाख रुपये निकाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment