Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत पर कैंडल मार्च:जौनपुर में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी, संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामनेई की शहादत की खबर सामने आने के बाद जौनपुर शहर में शोक और आक्रोश का माहौल देखा गया। इस घटना के विरोध में रविवार रात एक कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च सदर इमामबाड़ा से शुरू होकर ईदगाह परिसर में समाप्त हुआ। इसका नेतृत्व मौलाना सफदर हुसैन जैदी और अंजुमन शमशीर हैदरी ने किया। मार्च में बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सभा को संबोधित करते हुए मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने अयातुल्लाह ख़ामनेई को पूरी दुनिया के मजलूमों का रहनुमा बताया और इस घटना की कड़ी निंदा की। देखिए प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… मौलाना जैदी ने संयुक्त राष्ट्र से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने लोगों से संविधान के दायरे में रहकर विरोध दर्ज कराने और संबंधित देशों के उत्पादों का बहिष्कार कर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रकट करने की अपील भी की। मार्च के समापन पर ईरान में शहीद हुए लोगों के लिए दुआ की गई। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कैंडल मार्च में मौलाना जफर हसन खान, मौलाना आसिफ अब्बास, मौलाना अंबर अब्बास, मौलाना सैफ आब्दी और मौलाना आगा मोहसिन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक-कार की टक्कर में दो की मौत, सात घायल:आगरा के अरनोट पुल पर हादसा, परिवार नोएडा से होली मनाने जा रहा था गांव
    Next Article
    संभल में AQI 202, अस्वस्थ श्रेणी में वातावरण:न्यूनतम 15 डिग्री, दिन में 35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment