Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 202, अस्वस्थ श्रेणी में वातावरण:न्यूनतम 15 डिग्री, दिन में 35 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में वातावरण अस्वस्थ श्रेणी में पहुंच गया है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 202 दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, होली दहन के बाद गर्मी में और वृद्धि होगी। शुरुआती मार्च में ही लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बदलते मौसम के कारण आम जनमानस में लापरवाही देखी जा रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ गई है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाएं दोपहिया वाहन चालकों को प्रभावित कर रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. नीरज शर्मा ने सलाह दी है कि दिन का मौसम ठीक है, लेकिन सुबह-शाम अभी भी ठंड है, इसलिए लापरवाही न बरतें। उन्होंने हल्के गुनगुने पानी का उपयोग करने की सलाह दी ताकि स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े। बाजारों में होली और रमजान माह के त्योहारों की रौनक दिखाई दे रही है। रोडवेज बसों में होली के त्योहार के चलते भीड़ देखी जा रही है, हालांकि लोग सामान्य तौर पर सुबह-शाम यात्रा करने से बच रहे हैं। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, पूर्णागिरी टनकपुर एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस और अलीगढ़ बरेली पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय पर चल रही हैं। स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि दिन में अच्छी गर्मी होने लगी है, लेकिन सुबह और रात को तेज हवाओं के कारण अभी भी मौसम ठंडा है। सभासद मौ. रिहान ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और कुल मिलाकर मौसम ठीक है। दिन में गर्मी और रात में हल्की सर्दी से रोजेदारों को भी कोई खास दिक्कत नहीं हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत पर कैंडल मार्च:जौनपुर में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी, संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग
    Next Article
    चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन एक दिन पहले:जौनपुर में सोमवार को हुआ आयोजन, होली 4 मार्च को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment