Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईस्ट जोन तीसरी बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन:साउथ जोन के खिलाफ फाइनल ड्रॉ रहा, कप्तान ईशान किशन का दोहरा शतक

    5 hours ago

    1

    0

    ईस्ट जोन तीसरी बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन बना है। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाया। जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन पर ऑलआउट हो गई। ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रन की बढ़त मिली। इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 388 रन बनाए और कुल बढ़त 760 रन तक पहुंचाई। दूसरी पारी में भी कप्तान ईशान किशन ने 80 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ईस्ट जोन 14 साल बाद खिताब जीता ईस्ट जोन ने इससे पहले 2011-12 और 2012-13 में दलीप ट्रॉफी जीती थी। 2011-12 में टीम ने फाइनल में सेंट्रल जोन को पारी और 20 रन से हराया था। वहीं, 2012-13 का फाइनल ड्रॉ रहा था और पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन चैंपियन बना था। अब टीम ने 14 साल बाद तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। ईस्ट जोन की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही ईस्ट जोन की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। टीम ने 13 रन के स्कोर तक अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी के विकेट गंवा दिए। इसके बाद शिखर मोहन ने 52 और ईशान किशन ने 80 रन बनाकर पारी को संभाला। कुमार कुशाग्र ने 46 रन बनाए। अनुकूल राय ने 64 रन की पारी खेली, जबकि एमडी कौनैन कुरैशी 116 रन बनाकर नाबाद रहे। ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का बड़ा स्कोर बनाया। कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की पारी खेली। कुमार कुशाग्र ने 101, शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 44 रन का योगदान दिया। साउथ जोन 336 रन पर सिमटी 708 रन के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान तिलक वर्मा ने 99 और देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन बनाए। चामा मिलिंद ने 43 और नारायण जगदीशन ने 32 रन का योगदान दिया। ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार ने 3 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए। ईशान सीजन के टॉप स्कोरर दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 3 मैचों में 409 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रन रहा। साउथ जोन के तिलक वर्मा 266 रन के साथ दूसरे और ईस्ट जोन के कुमार कुशाग्र 224 रन के साथ तीसरे नंबर पर रहे। मुकेश ने सबसे ज्यादा विकेट लिए दलीप ट्रॉफी 2026 में मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार 5-5 विकेट के साथ टॉप पर हैं। ईस्ट जोन के मुकेश ने 3 मैचों में 5 विकेट लिए और अभिजीत सरकार ने भी 3 मैचों में 5 विकेट लिए। नॉर्थ जोन के आबिद मुश्ताक 2 मैचों में 4 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वेस्ट जोन सबसे सफल टीम दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन सबसे सफल टीम है। उसने अब तक 19 खिताब जीते हैं। नॉर्थ जोन 18 खिताब के साथ दूसरे और साउथ जोन 14 खिताब के साथ तीसरे नंबर पर है। साउथ जोन ने इनमें से 2 बार ट्रॉफी शेयर की थी। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश से 8 मैचों से नहीं हारी भारतीय विमेंस टीम महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, भारत पिछले 8 विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ अजेय है। बांग्लादेश ने आखिरी बार 13 जुलाई 2023 को भारत को हराया था। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:हेलन ने लिया, कहा-उनकी तबीयत ठीक, रानी मुखर्जी अवॉर्ड लेकर भावुक हुईं; देवेंद्र फणडवीस ने दिया अवॉर्ड
    Next Article
    यश ठाकुर को अफगानिस्तान टी-20 सीरीज, एशियन गेम्स में मौका:चोटिल हर्षित राणा बाहर, इंग्लैंड दौरे पर खेला था आखिरी मैच

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment