Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलीम खान को मिला राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड:हेलन ने लिया, कहा-उनकी तबीयत ठीक, रानी मुखर्जी अवॉर्ड लेकर भावुक हुईं; देवेंद्र फणडवीस ने दिया अवॉर्ड

    4 hours ago

    1

    0

    वेटरन स्क्रीनराइटर और लिरिसिस्ट सलीम खान को हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए 62वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह में सम्मानित किया गया। बुधवार को सेरेमनी का आयोजन हुआ, हालांकि सलीम खान खुद इसमें नहीं पहुंचे। उनकी ओर से हेलेन अवॉर्ड लेने पहुंचीं। तबीयत खराब होने के कयास पर हेलेन ने कहा है कि वो बिल्कुल ठीक हैं। वहीं रानी मुखर्जी को भी समारोह में अवॉर्ड मिला है। समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में हेलेन ने सलीम खान की सेहत का अपडेट दिया। हेलेन ने कहा, “मैं सलीम साहब के लिए यह अवॉर्ड पाकर आभारी हूं। उनकी सभी फिल्में मेरी पसंदीदा हैं। उनकी सेहत बहुत अच्छी है। वे बहुत मजबूत इंसान हैं। वह आप सभी, पूरे महाराष्ट्र और भारत के लोगों को शुभकामनाएं भेजते हैं।” सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं हेलेन हेलेन और सलीम खान का प्रोफेशनल रिश्ता कई दशक पुराना है। दोनों ने 1963 की फिल्म ‘कबली खान’ में पहली बार साथ काम किया था। इस फिल्म में हेलेन ने फीमेल लीड रोल निभाया था। सलीम खान फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आए थे। ‘डॉन’ के दौरान बढ़ी नजदीकियां दोनों 1978 में फिल्म ‘डॉन’ के दौरान फिर साथ आए। अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म की कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। फिल्म में हेलेन ने कामिनी का किरदार निभाया था। वह लोकप्रिय गाने ‘ये मेरा दिल यार का दीवाना’ में भी नजर आई थीं। ‘डॉन’ की शूटिंग के दौरान ही हेलेन और सलीम खान एक-दूसरे के करीब आए। दोनों ने 1981 में शादी कर ली। उस समय सलीम खान पहले से सलमा खान से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। शुरुआत में इस रिश्ते को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, समय के साथ हेलेन खान परिवार का अहम हिस्सा बन गईं। रानी मुखर्जी भी अवॉर्ड पाकर हुईं भावुक रानी मुखर्जी को 62वें महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह में राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड दिया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रानी मुखर्जी को यह पुरस्कार दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार और फिल्म जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे। रानी ने महाराष्ट्र को बताया अपनी जन्मभूमि सम्मान स्वीकार करते हुए रानी ने महाराष्ट्र से अपने जुड़ाव के बारे में बात की। उन्होंने राज्य को अपने निजी और पेशेवर सफर का अहम हिस्सा बताया। रानी ने कहा, “मेरे लिए महाराष्ट्र सिर्फ एक राज्य नहीं है। महाराष्ट्र मेरी जन्मभूमि है। यह वह जगह है, जहां मैंने अपना करियर बनाया। यह मेरी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा है।” आगे उन्होंने कहा, "मुंबई ने मुझे मेरी पहचान दी। इसने मुझे दर्शक दिए। इसने मुझे करियर दिया। मुंबई मेरा घर, मेरी सुरक्षित जगह और मेरी पूरी दुनिया रही है। इसलिए यह पुरस्कार मेरे दिल में खास जगह रखेगा। जब भी मैं इसे देखूंगी, मुझे सिर्फ एक पुरस्कार नजर नहीं आएगा। मुझे अपनी मुंबई और अपना महाराष्ट्र नजर आएगा।” एक नजर सलीम खान के करियर पर- 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। । वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर में गिने जाते हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और संवाद लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुषिला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलेन ने अर्पिता को गोद लिया। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईफोन 18 के लॉन्च इवेंट में पहुंची तृप्ति डिमरी:एपी ढिल्लों भी नजर आए; एपल के सीईओ जॉन टर्नस से मुलाकात की
    Next Article
    ईस्ट जोन तीसरी बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन:साउथ जोन के खिलाफ फाइनल ड्रॉ रहा, कप्तान ईशान किशन का दोहरा शतक

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment