Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, 4 की मौत:मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, एक बैंक मैनेजर भी शामिल, सभी उत्तराखंड के

    7 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुए सड़क हादसे में बैंक मैनेजर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास रामपुर की दिशा से आ रही एक कार अपने आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसा इतना जबारदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से निकाला। सभी घायलों को लेकर पुलिस तुरंत मूंढापांडे सीएचसी पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने कार सवार 4 युवकों में से 3 को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि चौथे युवक को घायल अवस्था में तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसकी भी मौत हो गई। कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। यह 2 तस्वीर देखिए… चारों उत्तराखंड के थे, हल्द्वानी से दिल्ली जा रहे थे पुलिस का कहना है कि मरने वालों में से एक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई है। मरने वालों में नैनीताल के तल्ली ताल निवासी बैंक मैनेजर दयाल सिंह रावत पुत्र कुंवर सिंह की पहचान हो गई है। उनके अलावा टनकपुर के खालखेड़ा निवासी सुंदर सिंह पुत्र जगहत सिंह, अल्मोड़ा के सोमश्वर-भंवरी निवासी भुवन सिंह भंडारी पुत्र दीवान सिंह की भी पहचान हो गई है। चौथे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी मौत अस्पताल में हुई है। इस हादसे में कार ड्राइवर घायल हुआ है। उसकी पहचान हल्द्वानी के दयाल विहार निवासी यशदीप पांडेय पुत्र चंद्र बल्लभ के रूप में हुई है। ड्राइवर के मुताबिक कार हल्द्वानी से दिल्ली के लिए बुक की गई थी। खबर अपडेट की जा रही है… ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO:लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनीपत में 3 बच्चों की मां की एक्सीडेंट में मौत:बोलेरो की टक्कर से पलटा ऑटो; 3 बच्चे भी घायल, UP छोड़ने जा रही थी
    Next Article
    मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढेंगे?:अलीगढ़ BJP सांसद सतीश गौतम बोले- सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक फायदा ये उठा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment