Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढेंगे?:अलीगढ़ BJP सांसद सतीश गौतम बोले- सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक फायदा ये उठा रहे

    8 hours ago

    1

    0

    ​"मकान इनको, राशन इनको, सिलेंडर इनको... सब कुछ तो सरकार इन्हें दे रही है। AIIMS से लेकर जिला अस्पताल तक चले जाओ, सारी सरकारी व्यवस्थाओं का फायदा सबसे ज्यादा मुसलमान ही ले रहा है। इसके बाद अब और क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे? ये कहना है अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम का। सांसद ने शहर के नुमाइश मैदान में ईद की नमाज की अनुमति मांगने और नमाजियों पर पुष्प वर्षा की मांग किए जाने पर नाराजगी जताई है। उनके विवादित बयान का एक वीडियो भी सामने आया है। 2 मिनट के इस वीडियो में वह कह रहे कि इतनी बड़ी जगह इनके पास है। समाजवादी पार्टी के समय इन्होंने बहुत अतिक्रमण किया है। अब इन्हें नुमाइश मैदान की क्या जरूरत? हिंदू अपनी होली और दिवाली घर-घर जाकर सादगी से मनाते हैं, जबकि इनके यहां बेवजह भीड़ इकट्‌ठा की जाती है। उन्होंने अजान और लाउडस्पीकर भी नाराजगी जताई। ​'4 बजे से चिल्लाना बंद होना चाहिए' लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर सांसद सतीश गौतम ने कहा- ​सुबह 4 बजे से वहां (मस्जिद) से चिल्लाना शुरू कर देते हैं। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं और यह 'हौ-हौ' मचा रहे हैं। इसे बंद करना चाहिए। ​पुष्पवर्षा किए जाने की मांग पर भी नाराजगी जताई नमाजियों पर पुष्पवर्षा की मांग पर सांसद ने कहा- कांवड़ यात्रा की तुलना ईद की नमाज से नहीं की जा सकती। जब सरकार सब कुछ दे रही है, तो और कितनी मांगें मानी जाएंगी? जानिए क्यों भड़के हैं भाजपा सांसद… अलीगढ़ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पदाधिकारियों ने जीटी रोड स्थित नुमाइश मैदान में ईद की नमाज कराने की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अतुल कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। डीएम को संबोधित ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाए। साथ ही नुमाइश मैदान में ईद की नमाज की अनुमति दी जाए। सड़कों पर नमाज नहीं, तो मिले वैकल्पिक स्थान ज्ञापन में कहा कि अलीगढ़ अब स्मार्ट सिटी बन चुका है। शहर की आबादी तेजी से बढ़ी है। वार्डों की संख्या भी 40 से बढ़कर 90 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। उनका संगठन इसका सम्मान करता है। ऐसे में नुमाइश मैदान को वैकल्पिक स्थान के रूप में उपलब्ध कराया जाए। शाहजमाल और जमालपुर की ईदगाहों में दो-दो शिफ्ट में नमाज होने के बाद भी जगह कम पड़ जाती है। होली मिलन होता है तो नमाज भी हो अब्बासी ने कहा कि जब नुमाइश मैदान में होली मिलन, दशहरा, राजनीतिक रैलियां और बाजार लग सकते हैं, तो साल में एक बार ईद की नमाज से भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिहार के गांधी मैदान और आगरा के ताजमहल का उदाहरण देते हुए प्रशासन से जनहित में निर्णय लेने की अपील की। इन स्थानों पर पुष्पवर्षा की मांगी अनुमति AIMIM नेताओं ने ईद के दिन हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति भी मांगी है। उनका कहना है कि इसका पूरा खर्च वे निजी स्तर पर वहन करेंगे। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO:लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार, 4 की मौत:मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, एक बैंक मैनेजर भी शामिल, सभी उत्तराखंड के
    Next Article
    जापानी प्रोफेसर हिरोको नागासाकी अमेठी पहुंचीं:रीतिकालीन कवि सुखदेव मिश्र के काव्य पर कर रही हैं शोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment