Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IMA चुनाव में पहली बार स्पोर्ट्स सेक्रेटरी का पद:वाराणसी में डॉक्टरों के बीच खेल एक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी, 13 दिसंबर को वोटिंग होगी

    1 hour ago

    1

    0

    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की वाराणसी शाखा के वार्षिक चुनाव में इस बार खेल गतिविधियों को भी जगह मिली है। संगठन में पहली बार स्पोर्ट्स सेक्रेटरी का पद शामिल किया गया है। इसके जरिए डॉक्टरों के बीच खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की तैयारी है। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 22 नवंबर नामांकन की अंतिम तारीख है। 13 दिसंबर को मतदान होगा। इस बार करीब 2250 सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, इस बार चुनाव को पांच लाख रुपये से कम खर्च में कराने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले चुनाव में करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए थे, जबकि उससे पहले स्थानीय प्रशासन की ओर से कराए गए चुनाव में खर्च आठ लाख रुपये तक पहुंच गया था। चुनाव अधिकारी डॉ. अजीत सैगल ने बताया कि आईएमए में हर साल चुनाव कराया जाता है। संगठन के बायलॉज के अनुसार, चुनाव अधिकारी के चयन के एक महीने के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करानी होती है। 109 पदों के लिए होगा चुनाव, डेढ़ गुना तक आते हैं आवेदन डॉ. अजीत सैगल ने बताया कि इस बार कुल 109 पदों के लिए चुनाव कराया जाना है। इसमें आईएमए की केंद्रीय परिषद, स्टेट काउंसिल और वाराणसी शाखा के पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए सदस्य अपनी दावेदारी पेश करेंगे। आमतौर पर उपलब्ध पदों की तुलना में करीब डेढ़ गुना लोग नामांकन करते हैं। इस बार करीब 2250 सदस्य अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव प्रक्रिया में नामांकन, जांच, नाम वापसी और अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद मतदान कराया जाएगा। खेल गतिविधियों के लिए पहली बार जुड़ा नया पद आईएमए के वर्तमान अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन ने बताया कि वाराणसी शाखा के चुनाव में इस बार स्पोर्ट्स सेक्रेटरी का पद शामिल किया गया है। आईएमए की ओर से इस साल से डॉक्टरों के बीच खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। इसी के तहत संगठन में खेल सचिव का पद जोड़ा गया है। इससे खेल से जुड़ी गतिविधियों के आयोजन और डॉक्टरों की भागीदारी को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी तय होगी। 2024 के चुनाव में आठ लाख तक पहुंचा था खर्च डॉ. अजीत सैगल ने बताया कि इस बार चुनाव पांच लाख रुपये से कम खर्च में कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले हुए चुनाव में करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए थे। वहीं, उससे पहले जब स्थानीय प्रशासन की ओर से चुनाव कराया गया था, तब करीब आठ लाख रुपये खर्च हुए थे। इस बार सभी सदस्यों के सहयोग से चुनाव को व्यवस्थित और कम खर्च में पूरा कराने की कोशिश की जाएगी। 13 दिसंबर को होगा मतदान आईएमए चुनाव के लिए 22 नवंबर तक नामांकन किए जा सकेंगे। 26 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 30 नवंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 13 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आईएमए हाउस, चेतगंज में मतदान होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड महोत्सव के 11वें दिन गोमती तट पर उमड़ी भीड़:लोगों ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया; झोड़ा नृत्य, प्रतियोगिताएं और प्रस्तुति हुई
    Next Article
    कन्नौज में खेत से निकली नंदी बाबा की विशाल मूर्ति:ग्रामीणों ने मंदिर में कराई स्थापना, विहिप ने खुदाई कराने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment