Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    INDIA bloc 2029 के Lok Sabha चुनाव में दर्ज करेगा प्रचंड जीत: Manickam Tagore

    14 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई(टीएनसीसी)के अध्यक्ष एम. मणिकम टैगोर ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि 2029 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को निर्णायक जीत मिलेगी और दावा किया कि तमिलनाडु में टीवीके के साथ बना नया गठबंधन राज्य की सभी 39 संसदीय सीट पर जीत दर्ज करेगा। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की मजबूती को दोहराते हुए टैगोर ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 2029 के चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाला ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस’ मजबूत स्थिति में है और तमिलनाडु की 39 और पुडुचेरी की एकमात्र सीट सहित सभी 40 संसदीय सीट पर जीत हासिल करेगा।’’ टैगोर ने कहा कि ‘तमिलगा वेत्री कषगम’ (टीवीके) के संस्थापक विजय राज्य में गठबंधन के उम्मीदवारों की जबरदस्त जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से प्रचार करेंगे।कांग्रेस नेता ने स्वतंतत्रा सेनानी इमैनुएल सेकरन को श्रद्धांजलि देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों के समक्ष पैदा हुई कथित विकट स्थिति से निपटने के केंद्र सरकार के तरीके की कड़ी आलोचना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kolkata Police ने Bageshwar Baba की तस्वीर जलाने पर Congress नेता को किया गिरफ्तार
    Next Article
    Noida में शेयर बाजार निवेश के बहाने 50.42 लाख रुपये की Cyber Fraud, पुलिस ने दर्ज किया केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment